Burning Bus : बस में अचानक लगी आग, जिंदा जले 18 लोग, इस वजह से हुआ हादसा
सिंध। Burning Bus पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में नूरीबाद के पास यात्री बस में आग लगने से कुल 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 बच्चे, 9 महिलाएं और 2 पुरुषशामिल हैं। बताया जा रहा है बस में 80 से ज्यादा यात्री सवार …
सिंध। Burning Bus पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में नूरीबाद के पास यात्री बस में आग लगने से कुल 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 बच्चे, 9 महिलाएं और 2 पुरुषशामिल हैं। बताया जा रहा है बस में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नूरीबाद के उपाधीक्षक (डीएसपी) वाजिद थाहीम ने इस घटना की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि बस में 80 से अधिक लोग सवार थे तथा ये लोग मुगैरी समुदाय से है और कराची से खैरपुर नाथन शाह लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि आग कोच की AC में खराबी के कारण लगी। उन्होंने कहा कि शवों और घायल लोगों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल जमशोरो ले जाया गया है।