Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Diwali Bonus : रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा दिवाली का तोहफा, कैबिनेट में लिया गया फैसला

naveen sahu
12 Oct 2022 10:43 AM GMT
Diwali Bonus : रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा दिवाली का तोहफा, कैबिनेट में लिया गया फैसला
x

नई दिल्ली। Diwali Bonus दिवाली का पर्व बेहद ही नजदीक हैं। ऐसे में सरकारी संस्थान हो या प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को बोनस की उम्मीद रहती है। इसी बीच रेलवे के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा …

नई दिल्ली। Diwali Bonus दिवाली का पर्व बेहद ही नजदीक हैं। ऐसे में सरकारी संस्थान हो या प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को बोनस की उम्मीद रहती है। इसी बीच रेलवे के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की है।

रेलवे ने अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान करने का फैसला किया है। 78 दिनों के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस राशि के तौर 17,951 रुपये दिया जाएगा। ऐसे में रेलवे को बोनस दिए जाने वाले राशि का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिवाली बोनस का फैसला लिया गया। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। उन्होंने बताया, 11 लाख 27 हजार कर्मचारियों को 1लाख 8 हजार 32 करोड़ का 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक बोनस दिया जाएगा जो कि दिवाली बोनस है। इसी के साथ कुछ अन्य अहम घोषणाएं भी की गई हैं। हाल में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4 परसेंट डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था।

Next Story