Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Raipur : IGKV में 14 से 18 अक्टूबर तक Intl Agri Carnival का आयोजन, CM बघेल 16 को करेंगे शिरकत

viplav
11 Oct 2022 11:27 AM GMT
Raipur
x

Raipur : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 14 से 18 अक्टूबर तक अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई 'एग्री कार्निवाल 2022' का आयोजन होने जा रहा है। कार्निवाल के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों के लिए विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। Raipur …

Raipur : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 14 से 18 अक्टूबर तक अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई 'एग्री कार्निवाल 2022' का आयोजन होने जा रहा है। कार्निवाल के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों के लिए विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Raipur : इसमें अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के निदेशक, कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारी, स्टार्टअप उद्यमी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, चिप्स, अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान-फिलीपींस, नाबार्ड, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, एपीडा, एनएबीएल तथा अन्य संस्थाएं भी सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अक्टूबर को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और एक किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Tagsraipur
viplav

viplav

    Next Story