Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Elon Musk को 10 अरब डॉलर, अडानी को 17 हज़ार करोड़ तो जेफ बेजोस के 5.92 अरब डॉलर हुए स्वाहा, जानें मुकेश अम्बानी को कितने का हुआ घाटा और क्या है इसकी वजह...

Sharda Kachhi
10 Oct 2022 6:02 AM GMT
Elon Musk
x

नई दिल्ली। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान है और इस लिस्ट में चौथे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 12.41 बिलियन डॉलर कम हो गई। इनकी संपत्ति में ये गिरावट टेस्ला और अडनी ग्रुप की कंपनियों के …

Elon Musk

नई दिल्ली। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान है और इस लिस्ट में चौथे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 12.41 बिलियन डॉलर कम हो गई। इनकी संपत्ति में ये गिरावट टेस्ला और अडनी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण आई है। इसका सबसे ज्यादा असर दुनिया के अमीर शख्स एलन मस्क पर हुआ है। एलन मस्क की संपत्ति एक दिन में 10.3 अरब डॉलर (करीब 85 हजार करोड़ रुपये) कम हो गई।

दोनों की कुल नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। एक तरफ जहां एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर गिरे तो वहीं दूसरी ओर गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी भारी कमी आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में नंबर वन पर काबिज टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने एक दिन में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान झेला। मस्क को एक ही दिन में 10.3 अरब डॉलर यानी 85,000 हजार करोड़ का घाटा लगा है। फोर्ब्स के रियलटाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अब उनकी नेटवर्थ घटकर 219 अरब डॉलर रह गई है।

READ MORE : J&K Encounter Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग अभियान में मार गिराए दो दहशतगर्द…

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को एक दिन में 5.92 अरब डॉलर (करीब 49 हजार करोड़ रुपए) का घाटा हुआ है। बेजोस की नेटवर्थ कम होकर 138 अरब डॉलर रह गई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ 4.85 अरब डॉलर करीब 40 हजार करोड़ रुपए घट गई है। उनकी नेटवर्थ अब 146 अरब डॉलर रह गई है।

चौथे नंबर पर मौजूद एशिया के सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी (Gautam Adani) को संपत्ति में 2.11 अरब डॉलर या 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है। उनकी कुल नेटवर्थ घटकर 125 अरब डॉलर रह गई है। पांचवें रईस माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gets) की नेटवर्थ 2.65 अरब डॉलर घटकर 106 अरब डॉलर, जबकि छठे रईस वॉरेन बफे (Warren Buffett) की दौलत 2.29 अरब डॉलर कम होकर 94.2 अरब डॉलर रह गई।

अंबानी को एक ही दिन में 93.7 मिलियन डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपए) का घाटा हुआ है। इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ कम होकर 86 अरब डॉलर रह गई है।

Next Story