Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : कलेक्टर-SP कांफ्रेंस का दूसरा दिन, CM भूपेश बघेल ने राम वन गमन पथ में आवासीय व्यवस्था करने के दिए निर्देश

naveen sahu
9 Oct 2022 5:33 AM GMT
Big Breaking : कलेक्टर-SP कांफ्रेंस का दूसरा दिन, CM भूपेश बघेल ने राम वन गमन पथ में आवासीय व्यवस्था करने के दिए निर्देश
x

रायपुर। Big Breaking आज कलेक्टर-SP कांफ्रेंस का दूसरा दिन हैं। जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के न्यू सर्किट हाउस पहुंचे है। जहां कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश देते हुए कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आवासीय व्यवस्था भी जुड़े, आवासीय व्यवस्था होने से …

रायपुर। Big Breaking आज कलेक्टर-SP कांफ्रेंस का दूसरा दिन हैं। जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के न्यू सर्किट हाउस पहुंचे है। जहां कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश देते हुए कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ में आवासीय व्यवस्था भी जुड़े, आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा। आपको बता दें कांफ्रेंस की अध्यक्षता CM भूपेश बघेल कर रहे हैं।

आज CM ने दिए ये निर्देश

  • "राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना" के हितग्राहियों को राशि दिलाना करें सुनिश्चित।
  • योजना में जोड़े गए बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना से अवगत कराकर दिया जाए लाभ।
  • साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का होगा तबादला।
  • सभी कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।
  • शहरी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से राजस्व अमले में होगा स्थान परिवर्तन।

कांफ्रेंस के पहले दिन CM ने दिए ये निर्देश

  • मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है निवेशकों को चिटफण्ड राशि की वापसी।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जतायी नाराजगी।
  • चिटफंड कंपनियों पर तेजी से करें कार्रवाई।
  • मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, चिटफंड कंपनियों की अन्य प्रदेशों में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करें।
  • कोर्ट के माध्यम से शीघ्र कुर्की कराएं।
  • महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई एमएम की मुख्यमंत्री कर रहे समीक्षा।
  • महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई करें।
  • चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें।
  • ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी ना हों।
  • जीरो टॉलरेंस अपनाएं।
  • विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें।
  • एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें।
  • महिलाओ के विरुद्ध अपराधों को रोकने महिला गश्त पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे।
  • ऑनलाईन जुआ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
  • जुआ सट्टा, ऑनलाइन सट्टा पर सख्ती से कार्रवाई करें।
  • प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने अधिकारी सजग रहकर कार्य करें।

Next Story