Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Healthy Breakfast Tips : दिन भर रहना है चुस्त-दुरुस्त, तो नाश्ते में खाएं ये फूड्स, बीमारियां भी नहीं आएगी नजदीक

naveen sahu
7 Oct 2022 2:05 AM GMT
Healthy Breakfast Tips : दिन भर रहना है चुस्त-दुरुस्त, तो नाश्ते में खाएं ये फूड्स, बीमारियां भी नहीं आएगी नजदीक
x

नई दिल्ली। Healthy Breakfast Tips शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी नाश्ता बेहद जरूरी होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिनभर एक्टिव रखने के लिए आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सुबह का नाश्ता आपको दिन भर एनर्जी देता रहता है। इससे आप सिरदर्द और थकावट जैसी …

नई दिल्ली। Healthy Breakfast Tips शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी नाश्ता बेहद जरूरी होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिनभर एक्टिव रखने के लिए आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सुबह का नाश्ता आपको दिन भर एनर्जी देता रहता है।

इससे आप सिरदर्द और थकावट जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। कुछ लोग सुबह उठते ही नट्स खाते हैं तो कुछ लोग अपनी सुबह की शुरुआत फ्रूट्स या एक कप चाय पीकर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह किन चीजों का सेवन करना हेल्दी माना जाता है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।

Read More : Morning Breakfast Tips : इन चीजों को ब्रेकफास्ट में करें शामिल, बढ़ेगी इम्यूनिटी, दिनभर रहेंगे फ्रेश

ओट्स
ओट्स को जौ से तैयार किया जाता है, यह बाजार में कई तरह के फ्लेवर में मिलता है. नाश्ते में रोजाना आप अगर 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। यह आपके लिए पूरे दिन एक्टिव रखता है।

पपीता

पपीता को सुबह खाली पेट खाना काफी अच्छा माना जाता है। पपीता आपके पेट को साफ करने में मदद करता है। पपीता खाते समय कुछ बातों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। इसे खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ और नहीं खाना चाहिए। पपीता खाना से बैड कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

अंडा
नाश्ते में अंडा खाने से सेहत के लिए जबरदस्त लाभ मिलते हैं। उबले हुए अंडे में सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट का काम करते हैं और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालते हैं। अंडा हड्डियों के लिए मजबूत बनाता है। अंडे से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, इसलिए नाश्ते में एक उबला अंडा खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

पनीर

पनीर नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन है. एक कप पनीर में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। नाश्ते में पनीर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। पनीर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। एक कप पनीर में 180 कैलोरी पाई जाती है।

Next Story