Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Corona Update 7 Oct : बीते 24 घंटों में सामने आए 1,997 नए केस, 9 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या में आई गिरावट

naveen sahu
7 Oct 2022 6:22 AM GMT
Corona Update 7 Oct : बीते 24 घंटों में सामने आए 1,997 नए केस, 9 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या में आई गिरावट
x

नई दिल्ली। Corona Update 7 Oct : देश में कोरोना संक्रमण के मालों में लगातार उतार-चढाव जारी है। वहीं आज कोविड 19 के नए मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार 997 नए केस सामने आए हैं। …

नई दिल्ली। Corona Update 7 Oct : देश में कोरोना संक्रमण के मालों में लगातार उतार-चढाव जारी है। वहीं आज कोविड 19 के नए मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार 997 नए केस सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Read More : Corona Update 6 Oct : प्रदेश में आज कोरोना से 2 की मौत, इतने नए मरीजों की हुई पुष्टि, देखेँ जिलेवार आंकड़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में भी 1 हजार 920 गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौजूदा समय में देश में 30,362 एक्टिव केस हैं। वहीं, कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,46,06,460 हो गई है। इस दौरान 09 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 5,28,754 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करे तो कुल 36 नए मामलों की पुष्टि की गई। सर्वाधिक 6 केस दुर्ग जिले से मिले। कुल 71 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 290 है। आज प्रदेश में 4,327 टेस्ट हुए है।

Next Story