Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Morning Vastu Tips : सुबह उठते ही न करें ये 4 गलतियां, है दुर्भाग्य के संकेत, पूरा दिन हो जाता है बर्बाद

viplav
6 Oct 2022 2:20 AM GMT
Morning Vastu Tips : सुबह उठते ही न करें ये 4 गलतियां, है दुर्भाग्य के संकेत, पूरा दिन हो जाता है बर्बाद
x

नई दिल्ली। Morning Vastu Tips बुजुर्गों का मानना है कि सुबह उठते समय अच्छी चीजें देखना चाहिए, जिससे आपका पूरा दिन अच्छे से बीते। लेकिन अगर एकात दिन ख़राब जाता हैं तो इसके पीछे भी सुबह दुर्भाग्य से जुड़ी चींजो को देखना बताया जाता हैं। वहीं वास्तु के अनुसार, कई बार व्यक्ति उठते ही ऐसी …

नई दिल्ली। Morning Vastu Tips बुजुर्गों का मानना है कि सुबह उठते समय अच्छी चीजें देखना चाहिए, जिससे आपका पूरा दिन अच्छे से बीते। लेकिन अगर एकात दिन ख़राब जाता हैं तो इसके पीछे भी सुबह दुर्भाग्य से जुड़ी चींजो को देखना बताया जाता हैं। वहीं वास्तु के अनुसार, कई बार व्यक्ति उठते ही ऐसी चीजों को देख लेता है जिससे दिनभर उसके साथ कुछ न कुछ बुरा होता रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कौन से चीजें है जिसे आपको सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए।

Read More : सुबह उठकर इन चीजों का करें सेवन, रहेंगे चुस्त दुरस्त और कूल, जाने फीट रहने के नुस्खे…

हिंसक जानवरों की तस्वीर
अधिकतर घरों में जानवरों की तस्वीर देखने को मिलती है। लेकिन, सुबह उठते ही ऐसी तस्वीरें बिल्कुल भी न देखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें देखने से हो सकता है की आपका पूरा दिन विवाद सुलझाने में ही निकल जाए।

परछाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही हमें अपनी या किसी और की परछाई नहीं देखने चाहिए। अगर सुबह उठते ही आप सूर्य के दर्शन करने के लिए निकले हैं और पश्चिम दिशा में आ अपनी परछाई देख लेते है जबकि सूर्य पूरब से निकलता है। तो इसे वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना गया है। वास्तु के मुताबिक ये राहु का संकेत कहा जाता है।

बंद घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कभी भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। दरअसल, घड़ी का चलते रहना ही शुभ माना जाता है। बंद घड़ी बुरा समय का संकेत देती है। अगर आप सुबह उठते ही बंद घड़ी देखते हैं तो हो सकता है आपका किसी से झगड़ा हो जाए और आपका पूरा दिन खराब हो जाए।

जूठे बर्तन

सुबह उठते ही जूठे बर्तनों को नहीं देखना चाहिए। इसलिए कहा जाता है कि रात में किचन को साफ करके ही सोना चाहिए। सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। सुबह के लिए जूठे बर्तन ना छोड़े रात में ही उन्हें साफ करके सोए।

Next Story