Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Alia Bhatt Baby Shower : रणबीर ने आलिया की गोदभराई पर दी kiss, शामिल हुआ पूरा कपूर और भट्ट परिवार, देखें तस्वींरें

viplav
6 Oct 2022 2:27 PM GMT
Alia Bhatt Baby Shower : रणबीर ने आलिया की गोदभराई पर दी kiss, शामिल हुआ पूरा कपूर और भट्ट परिवार, देखें तस्वींरें
x

मनोरंजन डेस्क : Alia Bhatt Baby Shower इस साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की और कुछ समय बाद ही उनके पैरेंट्स बनने की खबर सामने आई। कुछ समय पहले हॉस्पिटल में अपने बेबी की खबर भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने साझा की थी। अब आलिया आखिरी ट्रायमेस्टर में हैं …

मनोरंजन डेस्क : Alia Bhatt Baby Shower इस साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की और कुछ समय बाद ही उनके पैरेंट्स बनने की खबर सामने आई। कुछ समय पहले हॉस्पिटल में अपने बेबी की खबर भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने साझा की थी। अब आलिया आखिरी ट्रायमेस्टर में हैं ऐसे में उनके परिवार ने दशमी के शुभ दिन पर गोदभराई का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की गोदभराई की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Alia Bhatt Baby Shower : आलिया की गोदभराई के लिए कपूर और भट्ट परिवार दोनों ने ही मिलकर खास तैयारियां की। जल्द ही दादी बनने जा रहीं नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें फैंस को आलिया भट्ट की गोद भराई की एक झलक देखने को मिल रही है। इनमें आलिया, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, आलिया की मां सोनी राजदान, नताशा नंदा, रीमा जैन, अनीसा मल्होत्रा ​​जैन, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी और अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं।

Alia Bhatt Baby Shower : ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई के लिए पीले रंग का सूट चुना, जिसमें वो बिना मेकअप दिखीं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और रीमा जैन के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर की और इसपर लिखा, “आशीर्वाद और आभार”।

Alia Bhatt Baby Shower : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बेबी शावर के दौरान अपनी बीवी आलिया पर खूब प्यार लुटाया। पिंक कलर की शेरवानी में वो कम हैंडसम नहीं दिखे।

Alia Bhatt Baby Shower :आलिया भट्ट के बेबी शावर फंक्शन में उनके पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट, शालीन भट्ट भी नजर आईं। पूरी भट्ट फैमिली ने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई।

Alia Bhatt Baby Shower : Alia Bhatt की कपूर फैमिली संग फोटो भी खूब वायरल हो रही है। सासु मां नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन भी आलिया की गोद भराई की रस्म में शामिल हुईं।

अब आलिया का बेबी शावर हो तो उनकी फ्रेंड्स भी कहां पीछे रहने वाली थीं। इस खास मौके पर आलिया के साथ उनकी एक दो नहीं पूरी चार-चार सखियां भी मौजूद थीं।
अंत में आलिया ने Ranbir Kapoor संग एक और फोटो शेयर की, जिसमें दोनों पूरा करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर वाकई में बहुत प्यारी है। इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर प्यार उड़ेल रहे हैं। सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Next Story