Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Bhaarat Jodo Yaatra : दशहरा के मद्देनजर दो दिन के लिए रुका भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गाँधी सहित सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करेंगे आराम...

Sharda Kachhi
4 Oct 2022 5:26 AM GMT
Bhaarat Jodo Yaatra
x

कर्नाटक। दशहरा के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस ने आज और कल के लिए रोकने का फैसला किया है. यात्रा से जुड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दो दिन आराम करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंची है. Let us take inspiration from the festival of Dussehra and …

Bhaarat Jodo Yaatra

कर्नाटक। दशहरा के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस ने आज और कल के लिए रोकने का फैसला किया है. यात्रा से जुड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दो दिन आराम करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंची है.

बता दे कि यात्रा सात जिलों की सात संसदीय सीटों चामराजनगर, मैसुरू, मांड्या, तुमकुर, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर से होकर गुजरेगी। रायचूर से यात्रा तेलंगाना में प्रवेश कर जाएगी। इन सात संसदीय इलाकों में कम से कम 21 विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 के चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 80 सीटें, बीजेपी ने 104 सीटें, जेडीएस ने 30सीटें जीती थी। निर्दलीयों के पास 5 सीटें थीं। लेकिन इस बीच कांग्रेस के कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के चलते हुए उपचुनावों के बाद आज संख्या बल के लिहाज से बीजेपी 120 तो कांग्रेस 69 पर पहुंच चुकी है। दक्षिणी कर्नाटक का यह पूरा हिस्सा वोक्कालिंगा समुदाय का गढ़ माना जाता है। जो मूल रूप से जेडीएस से जुड़ा है। ऐसे में जेडीएस का हिस्सा पाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपनी अपनी निगाहें लगाए बैठी हैं। खासकर मैसूर इलाके में पारंपरिक रूप से लड़ाई कांग्रेस और जेडीएस के बीच में है। हालांकि, यहां बीजेपी अपना पैर जमाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हो पा रही।

Next Story