Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

9th Day Of Navratri 2022 : नवरात्रिं के नौवें दिन होती है माता सिद्धिदात्री की उपासना, माता को खुश करने जानें पूजा विधि, आरती और विशेष मंत्र...

Sharda Kachhi
4 Oct 2022 2:03 AM GMT
9th Day Of Navratri 2022
x

9th Day Of Navratri 2022 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। 26 सितंबर से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा- …

9th Day Of Navratri 2022

9th Day Of Navratri 2022 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। 26 सितंबर से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। आज नवरात्रि का नौवां दिन है. नवरात्रि का नौवां दिन नवरात्रि पूजा का अंतिम दिन होता है और यह दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। उन्हें माता दुर्गा के नौवें अवतार के रूप में पूजा जाता है और उनकी पूजा पूरे विधि विधान के साथ की जाती है।

नवरात्रि का प्रत्येक दिन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन नौवें दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन से नवरात्रि पूजन का समापन होता है। इस दिन को महा नवमी भी कहा जाता है और इसी दिन कन्या पूजन और हवन भी किया जाता है।

मां सिद्धिदात्री पूजा विधि

महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है और इसी दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। नवरात्रि का समापन भी इसी दिन से हो जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 4 अक्टूबर, मंगलवार के दिन है।

नवरात्रि के नवम दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि के साथ की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन प्रदान करती हैं। मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। उनकी पूजा आप यहां बताए विधान से कर सकती हैं।

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
स्नान कराने के बाद माता को पुष्प अर्पित करें।
मां को रोली या कुमकुम का तिलक (हल्दी का तिलक लगाने के फायदे) लगाएं।
मां को मिष्ठान और फलों का भोग लगाएं। पीले फलों का भोग माता के लिए शुभ माना जाता है।
मां सिद्धिदात्री का अधिक से अधिक ध्यान करें।
इस दिन मां की आरती अवश्य करें।

READ MORE :9th Day Of Navratri 2022 : नवरात्रिं के नौवें दिन होती है माता सिद्धिदात्री की उपासना, माता को खुश करने जानें पूजा विधि, आरती और विशेष मंत्र…

माता सिद्धिदात्री के मंत्र

सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्॥

मां सिद्धिदात्री की आरती

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता,
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि!!
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
जब भी हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,
तेरी पूजा में तो न कोई विधि है
तू जगदम्बे दाती तू सर्वसिद्धि है!!
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो

तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,
तुम सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उसके रहे न अधूरे!!
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया,
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली!!
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता!!

Next Story