Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Women's Asia Cup 2022 : भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरे मैच में मारी बाजी, मलेशिया को 30 रनों से दी मात...

viplav
3 Oct 2022 6:06 PM GMT
Womens Asia Cup 2022
x

नई दिल्ली। Women's Asia Cup 2022 भारत ने महिला एशिया कप में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। महिला एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 30 रन से मात दी। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत …

नई दिल्ली। Women's Asia Cup 2022 भारत ने महिला एशिया कप में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। महिला एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 30 रन से मात दी। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है।

Women's Asia Cup 2022 : पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मलेशिया के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने मलेशिया के आगे जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मलेशिया की टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए थे।

Women's Asia Cup 2022 : पांचवें ओवर की दो गेंद ही फेंकी गई थी, तभी बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा, बारिश रुकती न देख अंपायर ने मैच को रद्द कर दिया और डकवर्थ लुईस नियम के तहत मलेशिया का स्कोर 46 रन होना चाहिए था, लेकिन टीम ने सिर्फ 16 रन ही बनाए थे। इसी वजह से भारत को 30 रन से यह मैच का विजेता घोषित कर दिया गया और टीम इंडिया को आसानी से जीत मिल गई।

Women's Asia Cup 2022 : इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को अपने पहले एशिया कप मैच में 41 रनों से मात दी थी। प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में 69 रन की पारी खेलने वाली एस मेघना को चुना गया। भारत के 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक हो गए हैं।

viplav

viplav

    Next Story