Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम में कोरिया पुलिस ने महिला पेट्रोलिंग एवं इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर किया लॉन्च...

Rohit Banchhor
3 Oct 2022 1:04 PM GMT
CG Crime
x

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News मुख्य्मंत्री छत्तीसगढ़ के आव्हान पर हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम आयोजन किया जाना था। जिस पर रविवार को घड़ी चौक बैकुंठपुर में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया रोहित झा के मार्गदर्शन में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Read More …

CG Crime

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News मुख्य्मंत्री छत्तीसगढ़ के आव्हान पर हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम आयोजन किया जाना था। जिस पर रविवार को घड़ी चौक बैकुंठपुर में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया रोहित झा के मार्गदर्शन में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More : CG News : रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का हुआ शुभारंभ, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का नाम कार्ड से गायब, शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म…

जिसमे रवि गुप्ता द्वारा मार्शल आर्ट्स के तरीको से बताया गया कि किस तरह बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। इसके बाद एएसपी कोरिया ने सुरक्षित रहने के उपायों से उपस्थित बेटियों और महिलाओं को परिचित कराया। इसके बाद कार्यक्रम में एसपी कोरिया ने विस्तारपूर्वक बेटियों और महिलाओ के लिए बनाये गए क़ानून और उनके अधिकारो के बारे में चर्चा की।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए ताकत से ज्यादा हिम्मत की आवश्यकता होती है।

CG Crime

उक्त कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं कवि योगेश गुप्ता द्वारा बेटियों पर सुंदर काव्य पाठ किया गया। सम्यक क्रांति के प्रबंधक समवर्त कुमार रूप ने जिनकी हो बेटियां वो ये कहते है गाना गाकर समा बाँधा, इसके बाद युवा संगीतकार आयुष नामदेव ने ओरी चिरैया गाना गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं उनकी टीम ने महिला पेट्रोलिंग वाहन एवं इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया जो महिलाओ द्वारा शिकायतों पर निरंतर कार्यवाही करता करेगा।

Read More : CG News : चिरमिरी महोत्सव में रंग-बिरंगी परंपरागत पोशाक और छत्तीसगढ़िया पहनावे में थिरके महिला-पुरुष और बच्चे…

सभी ने उक्त कार्यक्रम की बहुत सराहना की एवं पुलिस विभाग के द्वारा चलाये जा रहें इस कार्यक्रम में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। करीब 100-150 कि संख्या में लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कविता ठाकुर, पुलिस अनुविभगीय अधिकारी बैकुंठपुर ने किया। उक्त कार्यक्रम में श्याम लाल मधुकर उप पुलिस अधीक्षक, रमेश पुरैना सूबेदार, रम्भा साहू उप निरीक्षक, ममता करकेट्टा उप निरीक्षक, राजीव गुप्ता सहायक उप निरिक्षक-अ सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Next Story