Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : छत्तीसगढ़ ओलंपिक पंजीयन शुरू 6 से, इच्छुक प्रतिभागी पंचायत या नगरीय निकायों में कर सकते हैं संपर्क...

Rohit Banchhor
3 Oct 2022 2:00 PM GMT
CG News
x

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर …

CG News

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।

Read More : CG News : हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम में कोरिया पुलिस ने महिला पेट्रोलिंग एवं इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर किया लॉन्च…

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सर्व सम्बन्धितों को छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक प्रतिभागी इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल हों और लोक खेलों को बढ़ावा देने शासन की इस पहल में सहयोग करें। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होने के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए संबंधित पंचायत या नगरीय निकायों में संपर्क कर सकते हैं।

Read More : CG News : रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का हुआ शुभारंभ, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का नाम कार्ड से गायब, शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म…

दलीय तथा एकल श्रेणी में होंगे कुल 14 तरह के खेल-
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय एवं एकल श्रेणी में होगी। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसे खेल शामिल किए गए हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद शामिल है।

Read More : CG News : चिरमिरी महोत्सव में रंग-बिरंगी परंपरागत पोशाक और छत्तीसगढ़िया पहनावे में थिरके महिला-पुरुष और बच्चे…

गांव के क्लब से लेकर राज्य तक छह स्तर में होंगे आयोजन-
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण होंगे। इसमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा।

Read More : CG Transfer : DSP का हुआ तबादला, यहां के दो ASP का ट्रांसफर निरस्त

फिर विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गाे में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

Next Story