Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG : सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी शुभकामनाएं, बोले- नारी का सम्मान हमारे मूल्यों का हिस्सा...

Sharda Kachhi
3 Oct 2022 3:02 AM GMT
CG
x

रायपुर, CG : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश …

CG

रायपुर, CG : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है।

READ MORE :Bhaarat Jodo Yaatra : भारत जोड़ो यात्रा का आज 26वां दिन, मैसूर से शुरू हुई पदयात्रा, सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद…

इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

Next Story