Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Big Breaking : मुलायम सिंह यादव की अचानक बिगड़ी तबियत, ICU में किए गए शिफ्ट 

viplav
2 Oct 2022 11:41 AM GMT
Big Breaking
x

लखनऊ। Big Breaking समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। वह कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके चाचा शिवपाल यादव और प्रतीक यादव के …

लखनऊ। Big Breaking समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। वह कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके चाचा शिवपाल यादव और प्रतीक यादव के साथ अपर्णा भी दिल्ली रवाना हो गई हैं।

Big Breaking : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में अब शिफ्ट कर दिया गया है.

Big Breaking : वहीं मुलायम के सीरियस होने की खबर मिलते ही उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के बाकी सदस्य भी दिल्ली पहुंच रहे हैं और मेदांता अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव के हालत की जानकारी लेंगे.

Big Breaking : बता दें खराब सेहत की वजह से मुलायम सिंह यादव सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे. उनका इजाल लम्बे समय से मेदांता से चल रहा है. आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर आते ही परिवार के लोग गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं. मुलायम सिंह पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से लगातार बीमार चल रहे हैं.

viplav

viplav

    Next Story