Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 27 लोगों की गई जान, कई घायल

naveen sahu
2 Oct 2022 5:20 AM GMT
Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 27 लोगों की गई जान, कई घायल
x

कानपुर। Big Accident उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहाँ श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल में अफरा …

कानपुर। Big Accident उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहाँ श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल में अफरा तफरी मच गई। वही लोगों की चीख-पुकार ने प्रशासन के होश उड़ा दिए।

Read More : Big Accident : तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, मौके पर हुई तीन छात्रों की दर्दनाक मौत…

मृतकों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी मुंडन से वापस लौट रहे थे। घटना में घायल एक महिला ने बताया कि वहां से चलने के बाद कुछ देर बाद रास्ते में एक देशी शराब का ठेका पड़ा। वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई और सभी पुरुषों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं। हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा।

Next Story