Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को रौंदा, दोनों की मौत, चालक गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
2 Oct 2022 1:40 PM GMT
Big Accident
x

देहरादून। Big Accident जिले के रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने वाहन का इंतजार करते सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी कार …

Big Accident

देहरादून। Big Accident जिले के रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने वाहन का इंतजार करते सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : Big Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 27 लोगों की गई जान, कई घायल

बता दें कि मृतक त्रिलोक सिंह 41 जर्मनी में काम करता है। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे त्रिलोक जर्मनी जाने के लिए निकला था। वहीं उसकी मां भवानी देवी 63 वर्ष उसे मुख्य मार्ग तक छोड़ने आई थी और वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी देहरादुन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन दोनों मां-बेटे को रौंद दिया।

Read More : Big Accident : तेज रफ्तार बस और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, मौके पर हुई तीन छात्रों की दर्दनाक मौत…

जिससे गंभीर रूप से दोनों मां-बेटो को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने मामले मेें दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार जब्त कर चालक मनीष कुमार निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story