Begin typing your search above and press return to search.
Bihar

अखबार से छोटे बच्चों को सिखा रहे करंट अफेयर्स, प्रार्थना के बाद स्कूली बच्चों को दे रहे जेनरल नॉलेज की शिक्षा...

Sharda Kachhi
1 Oct 2022 6:06 AM GMT
करंट अफेयर्स
x

बिहार/ धीरज कुमार सिंह ; बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड का एक सरकारी विद्यालय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। सिकंदरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनन के शिक्षक रणजीत कुमार बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ करंट अफेयर्स और जेनरल नॉलेज को भी मजबूत बनाने में लगे हैं। …

करंट अफेयर्स

बिहार/ धीरज कुमार सिंह ; बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड का एक सरकारी विद्यालय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। सिकंदरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनन के शिक्षक रणजीत कुमार बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ करंट अफेयर्स और जेनरल नॉलेज को भी मजबूत बनाने में लगे हैं। उनके पढ़ाई के इस तरीके से बच्चे भी उन्हें पसंद कर रहे हैं। हर दिन बच्चों को नया ज्ञान और आस पास की जानकारी के अलावे देश दुनिया की सारी जानकारी सीख रहे हैं।

READ MORE :BIG BREAKING : नए युग की शुरुआत, 4G हुआ पुराना अब आया 5G का जमाना, पीएम मोदी ने लॉन्च किया 5G सर्विस…

अखबार से हर दिन बच्चों को दे रहे शिक्षा

शिक्षक रणजीत कुमार लखीसराय जिला के महेशलेटा गांव के रहने वाले हैं। वे 22 मार्च 2014 को सिकंदरा में योगदान किये, तब से लेकर आज तक वे हर दिन अखबार के नेशनल पेज और क्षेत्रीय पेज से जेनलर नॉलेज और देश दुनिया की खबरों से रूबरू कराते हैं। वे प्रार्थना के बाद सबसे पहली क्लास प्रार्थनास्थल पर ही शुरू करते हैं ताकि वर्ग 1 से 8 तक के सभी बच्चों को ये जानकारी मिल सके। विद्यालय में वर्ग 1 से 8 तक कुल 349 बच्चे नामांकित हैं और 8 शिक्षक कार्यरत हैं।

परिजन भी इनकी शिक्षा के कायल

सिकंदरा से पहले रणजीत 25 अक्टूबर 2013 को पहली बार गया जिला के प्राथमिकी विद्यालय शाहजहांपुर में योगदान दिया और वहां से ही वे इस तरह की शिक्षा बच्चों को दे रहे हैं। वहां के बच्चे और परिजनों के दिल में जगह बना ली है आज भी वहां के परिजन इनसे जुड़े हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और गांव के लोग शिक्षक की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

Next Story