Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कानूनी अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी....

Rohit Banchhor
1 Oct 2022 1:58 PM GMT
CG News
x

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, …

CG News

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More : CG News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आदर्श पैरामेडिकल की टीम ने बुजुर्गों का किया सम्मान…

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिसके आमाखेरवा नेत्रहीन विद्यालय से आए दिव्यांग बालकों ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। वृद्धजनों को तिलक रोली लगाकर पुष्पमाला पहनाया गया एवं शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा जरूरतमंदों को छड़ी भी उपलब्ध कराई गई।

CG News

इस दौरान मौजूद वरिष्ठजनों को कानूनी अधिकारों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन योजना, सियान जतन क्लिनिक योजना, खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर शर्मा ने बताया कि निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठजनों के लिए अलग से डेडिकेटेड रूम की व्यवस्था होगी। यहां पुस्तकों, खेल सामग्री, अन्य मनोरंजन के साधन जैसे टीवी आदि की व्यवस्था की जाएगी।

CG News

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले के 60 वृद्धजनों का हुआ सम्मान
राज्यस्तरीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में जिले के 60 वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा जिला कलेक्टरेट परिसर से शुक्रवार को दो बसों को हरी झण्डी दिखाकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे शामिल होने रवाना किया गया था।

Next Story