Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big News : खौलते तेल की कड़ाही में गिरे तीन बाल मजदूर, हर तरफ मची अफरा-तफरी, सभी की हालत नाजुक...

Sharda Kachhi
1 Oct 2022 6:13 AM GMT
Big News
x

हजारीबाग : झारखंड के हजारी बाग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां खौलते तेल की कड़ाही में गिरने की वजह से हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन बाल मजदूर हताहत हुए हैं। बाल मजदूरी पर वैसे ही प्रतिबंध है, लेकिन फैक्ट्री द्वारा बाल मजदूरों काम कराया जा रहा …

Big News

हजारीबाग : झारखंड के हजारी बाग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां खौलते तेल की कड़ाही में गिरने की वजह से हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन बाल मजदूर हताहत हुए हैं। बाल मजदूरी पर वैसे ही प्रतिबंध है, लेकिन फैक्ट्री द्वारा बाल मजदूरों काम कराया जा रहा था। यह भी सोचने का विषय है।

READ MORE :अखबार से छोटे बच्चों को सिखा रहे करंट अफेयर्स, प्रार्थना के बाद स्कूली बच्चों को दे रहे जेनरल नॉलेज की शिक्षा…

तीनों बच्चों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन बच्चों में 14 वर्षीय पिंटू कुमार, 12 वर्षीय रंजन कुमार और 15 वर्षीय नीतेश कुमार मांझी शामिल हैं। तीनों बिहार के रहने वाले हैं।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि बाल मजदूरी प्रतिबंधित होने के बावजूद फैक्ट्री में बाल मजदूर काम कैसे कर रहे थे?

Next Story