Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Aaj Ka Rashifal : महीने के शुरुआत में ही बढ़ जाएगी मकर और कुंभ राशि वालों वालों की चिंता, मीन राशि वाले को गृहस्थ जीवन में मिलेगा आनंद, जानें अपने राशि का हाल...

Sharda Kachhi
1 Oct 2022 2:06 AM GMT
Aaj Ka Rashifal 17 July
x

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी शनिवार का दिन भगवान शनि देव (Lord shani dev ) को समर्पित है। आज के …

Aaj Ka Rashifal 17 July

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी शनिवार का दिन भगवान शनि देव (Lord shani dev ) को समर्पित है। आज के दिन भगवान शनिदेव की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे शनिदेव प्रसन्न होते है।

मेष

धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।

वृष

वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

READ MORE :कैमरे के सामने टॉपलेस होकर उर्फी ने बिखेरा जलवा, नया लुक देख फैन्स शर्म से हुए ‘लाल’, बोले- बस अब और नहीं, देखें वीडियों…

मिथुन

शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

सिंह

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

कन्या

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

तुला

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

वृश्चिक

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

धनु

बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

मकर राशिफल

आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है. स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा. प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात होगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी. व्यापारियों को व्यापार-धंधे और नौकरी वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा. नई वस्तुओं की खरीदारी होगी.

कुंभ राशिफल

सभी काम सरलतापूर्वक हल होंगे. उनमें सफलता मिलेगी. नौकरी- धंधे के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी. सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. उच्च अधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी. पदोन्नति और धन का योग है. गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मीन राशिफल

आज के दिन की शुरुआत भय से होगी. शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा. कोई भी काम पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी. भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा. ऑफिस में अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर काम करने की जरूरत है. संतान की चिंता परेशान करेगी. व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे.

Next Story