Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather Update : मौसम विभाग ने दी जानकारी , प्रदेश में आज भी सक्रिय रहेगा मानसून...

Sharda Kachhi
30 Sep 2022 6:58 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर : प्रदेश में बीते दो दिनों में भारी बारिश हुई है.इसके साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि कोलकाता में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। साइक्लोन के कारण तेज …

Weather Update

रायपुर : प्रदेश में बीते दो दिनों में भारी बारिश हुई है.इसके साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि कोलकाता में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। साइक्लोन के कारण तेज हवाओं के चलने से और अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

READ MORE :CG Crime : एक ही परिवार के चार लोगों के हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस, छोटे भाई से क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ, सामने आई ये बड़ी वजह…

मौसम विशेषज्ञों ने खाड़ी में हलचल देखी है। माना जा रहा है कि समुद्र में ऊपरी हवा का चक्रवात और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तेज बारिश हो सकती है। इससे छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना जता दी गई है।

अभी खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं होने के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्र विशेष खासकर बस्तर, सरगुजा व बिलासपुर संभाग में ज्यादा बारिश हो रही है। रायपुर व दुर्ग संभाग में काफी कम पानी बरसा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में बारिश की सक्रियता दिखेगी।

Next Story