Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Good News : किसानों को मिलेगा दीवाली का तोहफा, इस दिन दी जाएगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान

naveen sahu
30 Sep 2022 11:57 AM GMT
CM Bhupesh baghel
x

रायपुर। Good News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया हैं। “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की तीसरी किस्त दीवाली से पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी। Read More : Good news for rail passenger : नवरात्रि के पहले रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, अब इन अस्थाई स्टॉपेज पर भी रुकेगी ट्रेन… बता दें …

CM Bhupesh baghel

रायपुर। Good News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया हैं। “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की तीसरी किस्त दीवाली से पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी।

Read More : Good news for rail passenger : नवरात्रि के पहले रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, अब इन अस्थाई स्टॉपेज पर भी रुकेगी ट्रेन…

बता दें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को ₹9000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि मक्का, कोदो, कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा यदि वर्ष 2020-21 में किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था और किसान धान के बदले कोदो कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, केला, पपीता आदि की फसल लगाता है या फिर वृक्षारोपण करता है तो इस स्थिति में किसान को ₹10000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले किसान को 3 वर्ष तक आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सरकार द्वारा CG Kisan Nyay Yojana का बजट ₹ 5100 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। राज्य के सभी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र है। वित्त मंत्री द्वारा 2020-21 का बजट पेश करते हुए इस योजना को आरंभ करने का निर्णय लिया गया था।

Next Story