- Home
- /
- Crime News
- /
- Crime : दुल्हन की चल...
Crime : दुल्हन की चल रही थी विदाई की तैयारी, कैश और जेवर लेकर हुई फरार, जमकर हुआ हंगामा...
फतेहपुर। Crime जिले के गांधीनगर मोहल्ले स्थित एक स्वीट हाउस स्थित कमरे में शादी की सभी रस्में चल रही थी। जिसके बाद विदाई के समय दुल्हन कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस आरोपिया दुल्हन के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। Read More : Raipur : छत्तीसगढ़ में अब तक …
फतेहपुर। Crime जिले के गांधीनगर मोहल्ले स्थित एक स्वीट हाउस स्थित कमरे में शादी की सभी रस्में चल रही थी। जिसके बाद विदाई के समय दुल्हन कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस आरोपिया दुल्हन के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : Raipur : छत्तीसगढ़ में अब तक 1243.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानें अपने क्षेत्र का हाल
बता दें कि पीड़ित परिवार हरियाणा के करनाल जिले के जुंडला गेट मोहल्ले के रहने वाले है और शादी के लिए बिंदकी गांव आया था। करनाल के रहने वाले प्रमोद और बिंदकी की रहने वाली युवती को एक दूसरे से प्यार सोशल मीडिया के जरिए हुआ। दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि युवती ने शादी के लिए प्रमोद और उसके परिवार को शादी के लिए बिंदकी बुला लिया।
Read More : CG News : फूल लेने निकला था अधेड़, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम…
प्रेमी जोड़े ने नगर के गांधीनगर मोहल्ले स्थित एक स्वीट हाउस स्थित कमरे में शादी की सभी रस्में निभाई। दोनों परिवार इस मौके पर बेहद खुश था। मौके पर दुल्हन की मां कमलेश, फूफा पलाराम, बुआ प्रेमा देवी, बहन इनु और वधु पक्ष के भी लोग मौजूद थे। शादी होने के बाद सभी लोग स्वीट हाउस स्थित कमरे अपने-अपने कमरे में आ गए और दुल्हन की विदाई की तैयारी करने लगे। लेकिन दुल्हन के मन में क्या खुराफत चल रही है, इस बात से हर कोई अंजान था।
Read More : CG Crime : चोरी की दोपहिया वाहन में घूमकर मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
दुल्हन ने अपने सहेलियों से मिलने का बहाना बनाया और केश और जेवरात लेकर कब फरार हो गई इसका किसी को कुछ पता ही नहीं चल पाया। दूल्हा देर शाम तक दुल्हन का इंतजार करता रहा पर वो नहीं आई। इस मामले पर जब दूल्हे के परिजनों से कोई भी ठीक जवाब दुल्हन पक्ष से नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुल्हन की सहेली समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की। पीड़िता पक्ष का कहना है कि दो लाख रुपये के जेवर, करीब 75 रुपये कैश और नये कपड़े लेकर दुल्हन भागी है।