Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : सरगुजा के 6 प्रधान आरक्षक बने सहायक उपनिरीक्षक, देखें सूची

viplav
30 Sep 2022 6:01 PM GMT
CG News
x

अंबिकापुर। CG News पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने रेंज में विभागीय परीक्षा में सफल हुए 6 प्रधान आरक्षक, अब सहायक उप निरीक्षक बने गए है। सरगुजा संभाग अंतर्गत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में पास हुए 6 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई …

अंबिकापुर। CG News पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने रेंज में विभागीय परीक्षा में सफल हुए 6 प्रधान आरक्षक, अब सहायक उप निरीक्षक बने गए है। सरगुजा संभाग अंतर्गत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में पास हुए 6 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई है।

CG News : इस पदोन्नति सूची में नाम लाये गये सहायक उप निरीक्षको का (पी.पी. कोर्स) परिणाम के आधार पर विभागीय प्रक्रिया अनुसार अपने तैनाती जिला इकाई में आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जावेगी। पदोन्नति सूची में दर्शित नाम के संमुख यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच/अपराधिक प्रकरण दर्ज पाये जाने पर उनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होगी।

Read More : CG News : खेत में काम करने जा रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से हुई मौत…

CG News : मिली जानकारी अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति में 6 सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने से संभाग के जिलों में अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

नवीन पदस्थापना सूची :
प्र.आर- 493 दिलबोधन सिंह जिला सरगुजा से बलरामपुर,
प्र.आर - 439 भोलाराम सरगुजा से बलरामपुर,
प्र.आर -70 राकेश कुमार सिंह सरगुजा से बलरामपुर,
प्र.आर. 47 भुनेश्वर राम जशपुर से जशपुर,
प्र. आर. 243 सिप्रियन टोप्पो सूरजपुर से सूरजपुर,
प्र. आर. 129 नयनसाय पैंकरा सरगुजा से मनेंद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर

उपरोक्त प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति करते हुए नवीन पदस्थापना सूची जारी किया गया।

viplav

viplav

    Next Story