Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

BBC World Service : कंपनी करने जा रही अपने 382 कर्मचारियों की छटनी, दो रेडियो सर्विस भी बंद, हर इतने पैसों की होगी बचत

viplav
30 Sep 2022 5:40 PM GMT
BBC World Service : कंपनी करने जा रही अपने 382 कर्मचारियों की छटनी, दो रेडियो सर्विस भी बंद, हर इतने पैसों की होगी बचत
x

नई दिल्ली। BBC World Service UK के नेशनल ब्रॉडकास्टर BBC अपने 400 के करीब कर्मचारियों की छटनी करनी जा रही है। ब्रॉडकास्टर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि BBC वर्ल्ड सर्विस के लगभग 400 कर्मचारी कॉस्ट कटिंग प्रोग्राम के चलते अपनी नौकरी खो देंगे। BBC ने रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की भी घोषणा की …

नई दिल्ली। BBC World Service UK के नेशनल ब्रॉडकास्टर BBC अपने 400 के करीब कर्मचारियों की छटनी करनी जा रही है। ब्रॉडकास्टर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि BBC वर्ल्ड सर्विस के लगभग 400 कर्मचारी कॉस्ट कटिंग प्रोग्राम के चलते अपनी नौकरी खो देंगे। BBC ने रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की भी घोषणा की है। इसके तहत बीबीसी अरबी और बीबीसी फारसी रेडियो को बंद करने की तैयारी है, जिससे "कुल मिलाकर लगभग 382 पोस्ट खत्म हो जाएंगी हैं।"

BBC World Service : BBC ने अपनी कुछ वर्ल्ड सर्विस के पत्रकारों को UK से दूर ट्रांसफर करने की भी पुष्टि की है, क्योंकि इसके डिजिटल-फर्स्ट मॉडल में सीधे-सीधे 382 नौकरियां जाएंगी। एक बार ये प्रस्ताव लागू होने के बाद 41 भाषा सर्विस में से आधे से ज्यादा डिजिटल हो जाएंगी।

1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर हर साल इतने पासी बचाएगी कंपनी

BBC World Service : यूके के नेशनल ब्रॉडकास्टर ने पहले अगले कुछ सालों में कर्मचारियों के 1,000 सदस्यों की कटौती करने की योजना बनाई थी। स्टाफ के लिए एक भाषण में, डायरेक्टर जनरल टिम डेवी ने कहा था कि BBC को 'प्रासंगिक बने रहने के लिए सुधार करना चाहिए और सभी के लिए ग्रेट वैल्यू देते रहना चाहिए।'

BBC World Service : अब बीबीसी के कंटेंट और सर्विस में बदलाव किया जा रहा है। कंपनी पहले चरण में 500 मिलियन यूरो की बचत होगी। यह "डिजिटल-लीडर" मीडिया संगठन बनने की BBC की प्लानिंग का हिस्सा है, जिसे डेवी ने ही तय किया है। मीडिया बीबीसी के पास यूके समेत अंतराष्ट्रीय स्तर दोनों दर्शकों के लिए बस 1 ही 24 hr प्रसारित होबे वाला न्यूज़ चैनल होगा। जिसके बाद अब ये CBBC, BBC Four और Radio 4 Extra जैसे छोटे चैनलों पर प्रसारण बंद करेगा।

viplav

viplav

    Next Story