Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

MCB जिला मे 20 आरक्षक व कोरिया जिला मे 15 आरक्षक को मिली पदोन्नति, बने प्रधान आरक्षक

naveen sahu
28 Sep 2022 6:22 PM GMT
MCB जिला मे 20 आरक्षक व कोरिया जिला मे 15 आरक्षक को मिली पदोन्नति, बने प्रधान आरक्षक
x

एस के मिनोचा, MCB : महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा छत्तीसगढ़ के आदेश के परिपालन में 2022 की योग्यता सूची मे सम्मिलित 20 आरक्षक की जिला एम सी बी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। आरक्षकों के द्वारा प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उतीर्ण होने के फलस्वरुप अस्थायी रूप से आरक्षक से प्रधान …

एस के मिनोचा, MCB : महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा छत्तीसगढ़ के आदेश के परिपालन में 2022 की योग्यता सूची मे सम्मिलित 20 आरक्षक की जिला एम सी बी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। आरक्षकों के द्वारा प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उतीर्ण होने के फलस्वरुप अस्थायी रूप से आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिले मे पदस्थ किया गया है। 28 सितम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छग में 20 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया।

इन्हे मिली पदोन्नति

आरक्षक क्र. 348 लाल मोरध्वज सिंह,आरक्षक क्र. 116 देवराज राय,आरक्षक क्र. 136 संतोष कुमार साहू,आरक्षक क. 321 विश्वनाथ प्रताप सिंह,आरक्षक. क. 123 जुनास एक्का, आरक्षक क्र. 131 संतोष कुमार, आरक्षक क्र. 359 संजय कुमार पाण्डेय,आरक्षक क्र. 363 जय कुमार ठाकुर,आरक्षक क्र. 65 हेमन्त मिंज,आरक्षक क्र. 45 लाल सिंह पवार,आरक्षक क्र. 148 सुशील कुमार,आरक्षक क्र. 298 नंद कुमार वर्मा,आरक्षक क्र. 89 अजय कुमार पोया,आरक्षक क्र. 50 जितेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षक क्र. 353 महेन्द्र सिंह, आरक्षक क्र. 108 उमेश लाल मिंज,आरक्षक क्र. 252 सुरेश गौंड,आरक्षक क्र. 361 अशोक एक्का,आरक्षक क्र. 111 मुमताज खान,आरक्षक क्र. 160 अशोक कुमार मलिक।

पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर तिलक राम कोशिमा द्वारा बधाईंया एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सही तरह से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु समझाईस दिया गया है। इस दौरान प्रतिपाल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी एवं हेमन्त टोप्पो, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।
वहीं जिला कोरिया मे 15 आरक्षक प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

Read More : MCB : खमरौध के उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ चमत्कार, 2 सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2022 की योग्यता सूची में सम्मिलित जिला कोरिया के 15 आरक्षक क्रमशः म.आरक्षक लूना सिंह, सुनीता पैकरा, आरक्षक आनंद टोप्पो, संजय भगत, अरविंद कौल, अमित कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पटेल, ओम प्रकाश राजवाड़े, राम भगत, सुमार साय पैकरा, जगरनाथ सिंह, दीपक कुजुर, अमरलाल टोप्पो, शिव कुमार सिंह, रामस्वरूप मार्को को पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल ने लाल फित्ती लगाकर पदोन्नत किया।

पदोन्नति पश्चात एसपी कोरिया ने सभी को बधाइयाँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेसिक पुलिसिंग के टिप्स दिए। एसपी कोरिया ने सभी से उनके कार्यकाल के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री नेलशन कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री श्याम लाल मधुकर सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहें।

Next Story