Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

खूबसूरत अदाकारा Asha Parekh को दिया जाएगा Dada Saheb Phalke Award, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान, कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी है काम

naveen sahu
27 Sep 2022 3:24 PM GMT
खूबसूरत अदाकारा Asha Parekh को दिया जाएगा Dada Saheb Phalke Award, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान, कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी है काम
x

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत की एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) को इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से नवाजा जाएगा। 30 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेख को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इससे पहले उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आशा पारेख …

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत की एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) को इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से नवाजा जाएगा। 30 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेख को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इससे पहले उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आशा पारेख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Read More : Oscar Awards 2023 : ऑस्कर 2023 में भारत की ऑफिशिएल एंट्री का ऐलान, गुजराती फिल्म छेलो शो का हुआ चयन

बतौर एक्ट्रेस आशा पारेख की पहली फिल्म थी ‘दिल देके देखो’, जो बेहद सफल हुई थी। लगभग 80 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकीं आशा पारेख की तमाम फिल्में बेहद पसंद की गई। जिनमें ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘घराना’, ‘भरोसा’, ‘मेरे सनम’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘दो बदन’, ‘उपकार’, ‘शिकार’, ‘साजन’, ‘आन मिलो सजना’ प्रमुख है।

Next Story