CG News : अचानक से फटने लगा फार्मसिस्ट का शरीर, देखते ही देखते हो गई मौत, पुलिस जांच में जुटी…

CG News

महासमुंद। CG News जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा में आयुर्वेद फार्मसिस्ट की देर रात संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उसका शरीर फटने लगा और वह खून से लथपथ होने लगा। जिससे उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मग्र कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG News : नवरात्रि पर महापौर का महिलाओं को तोहफा, बस सेवा होगी फ्री, सभी बसों का रूट और नंबर तय…

खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि मृतक रामकुमार दीवान 55 वर्ष अपनी पत्नी और 8 माह की बेटी के साथ घर पर था। उसकी पत्नी और बेटी कमरे में सो रहे थे और मृतक रामकुमार बरामदे में सोया हुआ था। रात करीब 3 बजे मृतक रामकुमार दीवान की पत्नी भुनेश्वरी दीवान 26 वर्ष को आवाजें सुनाई दी मानो कुछ फट रहा है। बाहर निकल कर देखा तो उसके पति के शरीर से खून निकल रहा था।

Read More : CG News : शहरवासियों को कल से मिलेगी सिटी बस की सेवा, महापौर ढेबर और कलेक्टर करेंगे शुभारम्भ…

उसने घर के बाहर दूसरे रूम में सो रहे नौकर गेन्दू 50 वर्ष को आवाज दी और नौकर के साथ घर के कार से उसे मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतक रामकुमार के शरीर पर जगह-जगह पर घाव के निशान हैं। जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पीएम के लिए भेजा। बहरहाल मामले में खल्लारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button