CG News : CM Bhupesh Baghel कल कई कार्यक्रम में होंगे शामिल, जाने पूरा शेड्यूल 

 

Badminton final

Raipur : CG News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल प्रदेश के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को सुबह 10 बजे टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। टूरिज्म कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इसका आयोजन राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में किया जा रहा है।

CG News : मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Read More : CG News : अंधश्रद्धा के चलते बुजुर्ग पुजारी ने जीभ काटकर भगवान में चढ़ाया, अस्पताल में भर्ती…

 

  • वहीं मुख्यमंत्री बघेल कल 27 सितंबर को रायपुर के बिरगांव में कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।
  • सीएम बघेल कल 27 सितंबर को रतनपुर महामाया देवी मंदिर में पूजा के लिए पहुंचेंगे।

Read More : CG News : नवरात्रि पर महापौर का महिलाओं को तोहफा, बस सेवा होगी फ्री, सभी बसों का रूट और नंबर तय…

 

CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम भूपेश बघेल नवरात्र पर्व के प्रथम दिन आज मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी।

Back to top button