CM Bhupesh baghel का बड़ा बयान, कहा – ED और IT से डरने की जरूरत नहीं, सवाल करना भी गुनाह 

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) आज भिलाई के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ने कहा कि हमें सत्य की लड़ाई लड़नी है, सत्य के रास्ते पर चलना है। उन्होंने कहा कि हमें डर कर नहीं जीना है, हमारे पूर्वजों ने डरना नहीं सिखाया है। बघेल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सत्य के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया।

(CM Bhupesh baghel) भूपेश बघेल ने कहा कि हम आखिर कब तक डरेंगे और सहेंगे ? उन्होंने कहा कि ED और IT से डरने की जरूरत नहीं है। बघेल ने कहा कि अगर आपको अनावश्यक रूप से तनाव है तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि अगर कोई भी अधिकारी आपको बेजा तंग कर रहा है तो छत्तीसगढ़ के किसी भी थाने में FIR करिएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भय का वातावरण बनाकर आप सरकार नहीं चला सकते। आज ED और IT के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने भी आंदोलन किया है। अगर किसी थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है तो मतलब व्यवस्था में गड़बड़ी है। इस गड़बड़ी को सुधारने की जिम्मेदारी शीर्ष पर बैठे लोगों की होती है।

सवाल करना गुनाह हो गया

बघेल ने कहा कि आजकल सवाल करना गुनाह हो गया है। यदि आप इन दिनों कोई प्रश्न पूछते हैं तो आपको धर्म-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाएगा। इस देश में आज प्रश्न पूछना प्रतिबंधित है।

Back to top button