Vastu tips For Home : घर से बाहर कर दे ये चीजें, पारिवारिक जीवन में पड़ता है नकारात्मक प्रभाव, हाथ में नहीं टिकते पैसे
रायपुर। Vastu tips For Home घर जितना साफ सुथरा हो उतना ही सुन्दर दिखाई देता हैं। इधर उधर सामान फैले घर में लोग जाने से कतराते हैं। वहीं इसका बुरा असर भी पड़ता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक प्रभाव और आर्थिक तंगी आने के कई कारण हैं। इन से एक कारण हैं घर में अनावश्यक वास्तुओं को रखना। इसके कारण कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों को धन, आराम और खुशी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए हम बताते ऐसी कौन सी चीजे हैं जिसे घर से तुरंत बहार कर देना चाहिए।
Read More : Vastu Tips : अगर सोते वक्त सिरहाने में मौजूद है यह चीज़े, तो हटाएँ तुरंत, नहीं तो बन सकती है बर्बादी का कारण…
बंद घड़ियां : बंद घड़ियों के लिए कहा जाता है कि ये किसी की तरक्की में बाधा बन सकती हैं। स्टोर रूम में अक्सर लोग बंद घड़ी को पटक कर रखते हैं। अगर आप भी ये भूल कर रहे हैं, तो इसे तुरंत बदलें।
पुराने कपड़े : अधिकतर घरों में पुराने कपड़ों का भंडार होता है, जिसे ज्यादातर लोग आलस की वजह से निकालते नहीं है। स्टोर रूम में ऐसे कपड़ों को रखने से घर में कलह और दरिद्रता आती है। वास्तु के अनुसार इससे दोष लगता है, जो आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान करता है।
अनुपयोगी पीतल के बर्तन : उपयोग नहीं किए जाने वाले पीतल के बर्तन के किचन या स्टोर में रखने में बुराई नहीं है, लेकिन कहते हैं कि ऐसा करने से शनि का वास हो जाता है और उनके प्रकोप से बचना बहुत मुश्किल है।
Note : यहाँ दी गई सम्पूर्ण जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। TCP24 News इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।
