नवरात्रि में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पायलट, मंत्री गुढ़ा बोले- अब सचिन से बेस्ट कोई फेस नहीं…

 

मुख्यमंत्री

राजस्थान : ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सचिन पायलट को सीएम ( CM)बनाने की पैरवी करते हुए उन्हें सबसे बेस्ट फेस बताया है। गुढ़ा ने कहा- अशोक गहलोत का अब कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। गहलोत के बाद अब मेरी जानकारी में कांग्रेस में पायलट से बेस्ट कोई फेस नहीं है। गहलोत के बाद पायलट से बढ़कर कोई विकल्प नहीं है।

हालांकि, राजनीतिक ( political)गलियारों में एक और बात तेजी से फैल रही है कि गहलोत के तीन दिन के दौरे के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिस तरह साथ दिख रहे हैं। ऐसे में उनकी भूमिका क्या होगी?

 

READ MORE :Badminton final : बैडमिंटन का फाइनल आज, समापन समारोह में मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल….

 

 

दोबारा रिपीटहोगी 2018 की कहानी?

प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की जीत के बाद 2018 में बनी स्थिति रिपीट होती दिखाई दे रही है। जब आलाकमान को मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत या सचिन पायलट में से एक को चुनना था। मुख्यमंत्री चुनने के लिए जयपुर में तीन दिन तक विधायकों के साथ सलाह की गई थी।

 

Back to top button