- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG News : झूठ फैलाकर...
CG News : झूठ फैलाकर राजनीति करना भाजपा की फितरत, कांग्रेस ने सिर्फ कर्ज माफी के लिये कसम खाया था...

रायपुर। CG News आज राजीव भवन में कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता लेकर कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदो को लेकर गंगाजल की कसम का जो भ्रम फैलाया जा रहा उस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश …
रायपुर। CG News आज राजीव भवन में कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता लेकर कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदो को लेकर गंगाजल की कसम का जो भ्रम फैलाया जा रहा उस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश भर घूम-घूम कर गंगाजल के नाम पर झूठ फैलाने का काम कर रहे है।
Read More : CG News : अधूरा बना स्काईवॉक भाजपा के भ्रष्टाचार का स्मारक ! सीएम बघेल को सौंपा दस्तावेज, की जांच की मांग…
गंगाजल सम्मान यात्रा निकालकर भाजपा द्वारा कांग्रेस के हर वायदे के लिये यह दुष्प्रचार किया जा रहा कि कांग्रेस ने गंगाजल लेकर वायदा किया था। भाजपा के नेता बेशर्मी पूर्वक गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोल रहे है। इसी राजीव भवन के इसी पत्रकारवार्ता कक्ष में 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले एक पत्रकारवार्ता में ”गंगाजल को साक्षी मानकर कांग्रेस के नेताओं ने संकल्प लिया था कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे“। यह संकल्प सिर्फ किसानों के कर्जामाफी का था।
Read More : CG News : कपड़ा सूखाने के दौरान पति-पत्नी आए करंट की चपेट में, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम…
इस पत्रकारवार्ता में उस समय के कांग्रेस के नेता आर.पी.एन सिंह तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा, तत्कालीन कांग्रेस के मीडिया चेयरमेन शैलेष नितिन त्रिवेदी वर्तमान चेयरमेन सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता आर.पी. सिंह सहित कांग्रेस के प्रवक्तागण उपस्थित थे। इनमें से आर.पी.एन सिंह अब भाजपा में और जयवीर शेरगिल भी कांग्रेस में नहीं है।
Read More : CG News : लापता अधेड़ का तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी…
गंगाजल लेकर कसम खाने या संकल्प लेने की नौबत क्यों आई? यह नौबत भी भाजपा के द्वारा फैलाये गये झूठ वायदे के कारण आई थी। भाजपा के आईटी सेल ने सोशल मीडिया में एक फर्जी पत्र वायरल किया था। जिसमें उस समय के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन का फर्जी लेटर पैड था और तत्कालीन मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी के हस्ताक्षर से बनाया गया था। इस फर्जी पत्र में कहा गया था कि किसानों की कर्जामाफी की बात घोषणा पत्र में जो है वह गलत है इस पर ज्यादा जोर नहीं देना है। भाजपा के इस फर्जी वादे को बेनकाब करने के लिये उक्त पत्रकारवार्ता लेना पड़ा था जिसमें सिर्फ कर्जामाफी की बाते हुई थी।
Read More : CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों ने 7 किलो का टिफिन बम किया बरामद, नक्सलियों के मंसूबे हुए फेल…
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है कि कांग्रेस ने सभी वायदो के लिये गंगाजल की कसम खाया था। भारतीय जनता पार्टी में साहस है उनमें गंगाजल के प्रति सम्मान है तो भाजपा के नेता हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाये कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के सभी वायदो के लिये गंगाजल लेकर कसम खाया था। इनमें साहस नहीं है ऐसा करने का क्योंकि ये लोग गंगाजल के नाम पर झूठ बोल रहे है। हम भाजपा नेताओं को गंगाजल उपलब्ध करवा देंगे।
Read More : CG News : पति-पत्नी बैठे थे रेलवे ट्रैक पर, धड़धड़ाते हुए आई ट्रेन, एक की मौत…
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी.सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर राजनीति करना चाहती है। इनके राष्ट्रीय नेता झूठ बोलते है स्मृति इरानी सरेआम झूठ बोला कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले राजीव गांधी स्वामी विवेकानंद के स्मारक पर नहीं गये जबकि हकीकत यह थी कि राहुल गांधी अपने पिता के सामाधि पर जाने के पहले स्वामी जी को शीश नवाने गये थे। राहुल गांधी के साथ चलने वाली लड़की के बारे में गलत एवं भ्रामक दावे किये गये।
राजनैतिक की पराकाष्ठा तो तब हो गयी जब सगी भांजी के बारे में भाजपा के एक प्रदेश तमिलनाडु के आईटी सेल के अध्यक्ष ने गलत कोट किया था। इसके पहले ट्वीट पर संबित पात्रा ने गलत सामाग्री पोस्ट किया था। जिसको पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उस फर्जी दस्तावेज को शेयर किया था। जिसे ट्वीट ने मेन्यूप्लेट मीडिया घोषित किया था। भारतीय जनता पार्टी अपने जन्म से झूठ और फरेब की राजनीति करती है। गंगाजल की कसम में भी यही हो रहा है।
Read More : CG News : महापौर एजाज ढेबर ने ली समीक्षा बैठक, जोन क्रंमाक-3 के सभी पार्षद रहे शामिल…
पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि लेटर पैड किसी और का हस्ताक्षर किसी और का कर्जमाफी के लिये भाजपा का झूठ का सहारा ले रही है। झूठ बोलने के लिये गंगाजल जबकि गंगाजल को पवित्र माना जाता है। यह राजनीति में स्वीकार्य नहीं है। यह छत्तीसगढ़ को स्वीकार्य नहीं है। रमन सिंह को पता है। ठीक से पता है क्यों गंगाजल की शपथ ली गयी। सिर्फ राजनैतिक फायदे के लिये दुष्प्रचार करना असत्य कथन करना स्वीकार्य और भ्रम फैलाने के लिये झूठ का सहारा लेना गलत है। इस लिये रमन सिंह को कानूनी नोटिस दिया जायेगा। भाजपा नेताओं को गंगाजल की आड़ लेकर अपने झूठ की राजनीति करने के लिए मां गंगा एवं प्रदेश की 3 करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए।
Read More : CG News : प्रिंसिपल नाबालिग छात्राओं के साथ करता था गंदी हरकत, आक्रोशित परिजनों ने की पिटाई…
कांग्रेस पार्टी उनके इस झूठ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी। नोटिस दिया जायेग, माफी मांगने की मांग करेंगे, फिर भी नहीं माने तो रिपोर्ट दर्ज कराया जायेगा। आज के पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष देवा देवांगन, नितिन भंसाली, प्रकाश मणी वैष्णव उपस्थित थे।
