- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG Crime : चारपहिया...
CG Crime : चारपहिया वाहन में चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 9 सटोरी चढ़े पुलिस के हत्थे...
रायपुर। CG Crime राजधानी के गंज थाना स्थित गार्डन मैदान के पास चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी सहित 6 नग लेपटाप, 10 नग मोबाइल, नकदी 15 हजार रूपए व रिट्स कार जब्त किया है। Read More : CG Crime : कलेक्ट्रेट कर्मचारी …
रायपुर। CG Crime राजधानी के गंज थाना स्थित गार्डन मैदान के पास चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी सहित 6 नग लेपटाप, 10 नग मोबाइल, नकदी 15 हजार रूपए व रिट्स कार जब्त किया है।
Read More : CG Crime : कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था घर में, गिरफ्तार
मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज पारा स्थित मैदान गार्डन में कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में सवार होकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन के पास जाकर देखा, तो वाहन के अंदर चार व्यक्ति सवार थे तथा उनके पास मोबाईल एवं लैपटॉप थे।
Read More : CG Crime : जेवर चमकाने के बहाने महिला के हजारों रूपए के जेवर पार, दो आरोपियों ने दी वारदात को अंजाम…
व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय कुमार गिरी 37 वर्ष, आयुष निर्मल 23 वर्ष, राज यादव 19 वर्ष एवं सुन्दरलाल विश्वकर्मा 30 वर्ष बताया। ये सभी आरोपी दुर्ग के रहने वाले है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेवा ऑनलाईन बुक एप्लिकेशन एवं रेड्डी अन्ना ऑनलाईन बुक के माध्यम से वेबसाईट व व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर, लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।
Read More : CG Crime : छात्र का फांसी पर लटका मिला शव, शर्ट और शरीर में मिला खून का धब्बा, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका…
पुलिस ने चारों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ किया, तो आरोपियों ने भिलाई दुर्ग निवासी एस.ए.आसिफ, पी.जॉर्ज, आकाश, धर्मेन्द्र एवं गणेश नामक व्यक्ति से महादेवा एवं रेड्डी अन्ना एप में लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया। जिसके आधार पर भिलाई से आसिफ 25 वर्ष, पी.जॉर्ज 43 वर्ष, आकाश शर्मा 29 वर्ष, धर्मेन्द्र 44 वर्ष एवं गणेश 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी सटोरियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।