Navratri 2022 : आप भी रखते है नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत! तो अपनाए ये डाइट प्लान, शरीर में नहीं आएगी कमजोरी

 

नई दिल्ली। Navratri 2022 हिंदू धर्म के अनुसार नवरात्रि पर्व हमारे देश में उत्सवों की शुरूआत का प्रतीक है। यह नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जहां लोग देवी दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा करते हैं। इस समय ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। कुछ लोग तो पूरे नौ दिन तो कुछ पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में कई लोग कमजोरी का शिकार हो जाते हैं। तो हम आपको बताने वाले हैं कि इस रात्रि आप किन डाइट प्लान को अपनाकर पूरे नौ दिन तक चुस्त-दुरुस्त बने रह सकते हैं।

Read More : Navratri 2022 : नवरात्री शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दे ये चीज़े, देते है अशुभ परिणाम, माँ दुर्गा होती है नाराज़…

 

  • ब्रेकफास्ट में आप रात में भिगोए ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। साथ में सेब और दूध को भी ब्रेकफास्ट में खाएं। इन सारी चीजों को खाने से पेट भर जाएगा। जिससे बार-बार भूख का एहसास नहीं होगा और आप कम मात्रा में खाएंगे।
  • लंच से पहले शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए एक गिलास डिटॉक्स ड्रिंक को डाइट में शामिल करें। नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी को पिएं। इसके अलावा ग्रीन टी को भी शामिल कर सकते हैं। ये सारी चीजें आपको फ्रेश फील कराने में मदद करेगी।
  • दोपहर के खाने में शऱीर को कुछ हेल्दी दें। जैसे लंच में कुट्टू की पूरी की बजाय रोटी खाएं। साथ ही ढेर सारी सब्जियों के साथ दही लें। साबुदाने की खिचड़ी भी बेस्ट ऑप्शन होगी। खाने के बाद ग्रीन टी पिएं। ये वजन को कम करने में मदद करेगी।
  • शाम के नाश्ते में चाय के साथ अगर कुछ तला खाने की आदत है तो इसे छोड़ दें। बाजार के पैकेट वाली चीजों को बिल्कुल ना खाएं। इसकी बजाये भुने मखाने या भुनी मूंगफली, अखरोट को डाइट में शामिल करें। इनसे पेट भी भरेगा और वजन कम होगा।
  • रात के खाने में बिल्कुल हल्की चीज लें। जैसे भुने हुए शकरकंद के साथ दही। या फिर सब्जियों को केवल उबालकर खाएं। इससे वजन कम होगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

Back to top button