Begin typing your search above and press return to search.
Economy

Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शेयर बाजार धड़ाम,  Sensex 1100 अंक निचे, अमेरिकी फेड के बाद आरबीआई द्धारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी संभावना! 

viplav
23 Sep 2022 10:29 AM GMT
Share Market Closing
x

मुंबई। Share Market Closing : शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। आज सेंसेक्स ने 1100 अंकों से अधिक का गोता लगाया, वहीँ कारोबार के अंत में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों की आज जबरदस्त पिटाई हुई और निफ्टी का बैंक इंडेक्स 2.67 फीसदी गिरावट …

Share Market Closing

मुंबई। Share Market Closing : शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। आज सेंसेक्स ने 1100 अंकों से अधिक का गोता लगाया, वहीँ कारोबार के अंत में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों की आज जबरदस्त पिटाई हुई और निफ्टी का बैंक इंडेक्स 2.67 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

Share Market Closing : BSE का सेंसेक्स 1020.80 अंक यानी 1.73 फीसदी गिरकर 58098.92 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में 302.50 अंकों अथवा 1.72 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 17327.30 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1084.30 अंक (2.67 फीसदी) गिरकर 39546.30 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक एक बार फिर 40 हजार के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे बंद हुआ है।

Share Market Closing : सभी शेयर इंडेक्स की बात करें तो सबसे अधिक मार बैकिंग सैक्टर में पड़ी। पब्लिक सेक्टर बैंक सबसे ज्यादा गिरे। PSU बैंकों में 3.97 फीसदी की गिरावट आई. प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2.67 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसके बाद फाइनेंस सर्विसेस (2.48 फीसदी), रियलिटी (2.96 फीसदी), और एनर्जी (2.66 फीसदी) गिरे. मिडकैप और स्मालकैप भी इस गिरावट में शामिल रहे।

आज की बड़ी गिरावट का कारण - Share Market Closing

आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के कई कार्टन माने जा रहे है। जिनमें से पहला कारण, अमेरिकी फेड द्धारा ब्याज दरों में की गई बड़ी वृद्धि। इसके बाद से ही दुनियाभर के बाजारों में गिरावट है। वहीं दूसरा कारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी को माना जा रहा है। अधिकतर एक्सपर्ट मान रहे हैं कि RBI इस बार 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है।

वहीं 40 महीनों में पहली बार बैंकिंग प्रणाली की लिक्विडिटी घाटे में चली गई है। लिक्विडिटी को सुचारू करने के लिए, आरबीआई ने गुरुवार को 50,000 करोड़ रुपये की वेरिएबल रेट रेपो (वीआरआर) की नीलामी की है। इसे भी आज की बड़ी गिरावट का कारण माना जा रहा है।

viplav

viplav

    Next Story