Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : SP प्रफुल्ल ठाकुर ने रक्षित केंन्द्र राजनांदगांव में दरबार में जवानों की गुजारिश का किया निराकरण, आइडेंटिटी कार्ड का किया वितरण 

viplav
23 Sep 2022 6:17 PM GMT
CG : SP प्रफुल्ल ठाकुर ने रक्षित केंन्द्र राजनांदगांव में दरबार में जवानों की गुजारिश का किया निराकरण, आइडेंटिटी कार्ड का किया वितरण 
x

राजनांदगाव, विपुल कनैया। CG आज रक्षित केन्द्र राजनांदगावं के मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा परेड के पश्चात लगाया गया दरबार जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए जवानों की गुजारिश सुनी गई जवानों की समस्याओं के निराकरण के लिये आश्वासन दिया गया एवं संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। …

राजनांदगाव, विपुल कनैया। CG आज रक्षित केन्द्र राजनांदगावं के मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा परेड के पश्चात लगाया गया दरबार जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए जवानों की गुजारिश सुनी गई जवानों की समस्याओं के निराकरण के लिये आश्वासन दिया गया एवं संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

CG : पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जवानों के बीच जाकर समस्याओं को सुलझाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले के पदस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों के पास पुलिस आइडेंटिटी कार्ड होना अनिवार्य किया गया है।

CG : पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों व रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यलय के अधिकारियों/कर्मचारियों के आईडेंटिटी कार्ड में एकरूपता रहे, इसलिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों के नए आईडेंटिटी कार्ड बनवा कर पुलिस अधीक्षक प्रफृल्ल ठाकुर द्वारा दरबार में वितरण किया गया।

CG : इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता एवं विभिन्न स्थानों से आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

viplav

viplav

    Next Story