Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG Breaking : केंद्र सरकार ने 6 IFS अफसरों का कैडर किया आबंटित, 6 में से 2 छत्तीसगढ़ के ही निवासी, आदेश हुआ जारी...

Sharda Kachhi
23 Sep 2022 5:19 AM GMT
Raipur Breaking
x

रायपुर। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2022 बैच के आईएफएस अफसरों का कैडर आबंटित किया है। वन अफसरों की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। इनमें 2 छत्तीसगढ़ मूल के हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में जिन अफसरों को छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया …

CG Breaking

रायपुर। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2022 बैच के आईएफएस अफसरों का कैडर आबंटित किया है। वन अफसरों की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। इनमें 2 छत्तीसगढ़ मूल के हैं।

केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में जिन अफसरों को छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है, उनमें हर्षित मेहर, विपुल अग्रवाल, दीपेश कपिल, चंद्रकुमार अग्रवाल, एस. नवीन कुमार और एमजी वेंकटेश शामिल हैं। इनमें हर्षित मेहर और विपुल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

हर्षित मेहर ने यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में देश में पांचवां स्थान हासिल किया था। हर्षित मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं। उनके पिता डीके मेहर राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं। विपुल अग्रवाल ने 100वीं रैंक हासिल की थी। चंद्रकुमार अग्रवाल मध्यप्रदेश के शिवपुरी के हैं। वे देश में 35 वें स्थान पर रहे। सहारनपुर के दीपेश कपिल का 47वें स्थान पर रहे। एस. नवीन 62 और एमजी वेंकटेश 82वें स्थान पर रहे। दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं।

Next Story