Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Vastu Tips : घर में लाये ये कछुआ और बरसाएं माँ लक्ष्मी की कृपा, जानें इसे रखने का सही दिशा और फायदा...

Sharda Kachhi
22 Sep 2022 2:32 AM GMT
Vastu Tips
x

नई दिल्ली, Vastu Tips : मनुष्य अगर अपने जीवन में वास्तु शास्त्र के अनुसार चीज़ो को करें तो उसे कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकता है, वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीज़ों का उल्लेख मिलत है, जिनको यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा जाए तो यह व्यक्ति के जीवन को सफल …

Vastu Tips

नई दिल्ली, Vastu Tips : मनुष्य अगर अपने जीवन में वास्तु शास्त्र के अनुसार चीज़ो को करें तो उसे कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकता है, वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी चीज़ों का उल्लेख मिलत है, जिनको यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा जाए तो यह व्यक्ति के जीवन को सफल और सुखमय बना सकती है. कुछ लोगों को यह धन और ऐश्वर्य आसानी से मिल जाता है, वहीं कुछ लोग काफी मेहनत करने के बाद भी इससे वंचित रहते हैं. यदि व्यक्ति को मेहनत करने के बाद भी मनवांछित फल की प्राप्ति नहीं हो रही है और लगातार अनावश्यक धन हानि हो रही है, आज हम आपको बता रहे हैं वास्तु शास्त्र (Vastu) के अनुसार घर में कछुआ रखने के फायदे, जिसके रखने से आपके जीवन मिल मुश्किलें काम हो सकती है.

READ MORE :Navratri 2022 : नवरात्रि शुरू होने से पहले ही निपटा ले जरुरी काम, नहीं तो जीवन भर पड़ सकता पछताना…

कछुआ रखने के फायदे

वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि यदि व्यक्ति अपने घर में कछुआ रखता है तो इससे उसकी आर्थिक स्थिति तो मजबूत होती ही है, साथ ही तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.

घर में कछुआ रखने से धन-धान्य अर्जित करने के रास्ते खुलते हैं. इसके अलावा वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में कछुआ रखने से आसपास का माहौल भी सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ रहता है.

READ MORE :Navratri 2022 : नवरात्रि शुरू होने से पहले ही निपटा ले जरुरी काम, नहीं तो जीवन भर पड़ सकता पछताना…

कौन-सा कछुआ होता है शुभ

वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि घर में धातु या तांबे का कछुआ तो रखा जा सकता है. इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति अपने घर में जीवित कछुआ भी पालता है तो यह उसे बहुत लाभ दे सकता है.

इसके अलावा घर में क्रिस्टल का कछुआ भी रखना बहुत लाभदायक होता है. ऐसा माना जाता है कि क्रिस्टल के कछुए को घर में रखने से घर के अंदर दैवीय ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

ऐसी मान्यता है कि क्रिस्टल का कछुआ घर में रखने से अशुभ फल देने वाले ग्रह भी शुभ फल देना शुरू कर देते हैं और ऐसा होने से व्यक्ति के जीवन की तमाम तरह की समस्याएं स्वतः ही खत्म हो जाती हैं. इसके अलावा सेहत में सुधार के साथ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट या ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story