Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

MCB : जिले के सर्वश्रेष्ठ इको क्लब भी राज्य स्तर पर सम्मिलित होंगे- उपाध्याय

naveen sahu
22 Sep 2022 10:00 AM GMT
MCB : जिले के सर्वश्रेष्ठ इको क्लब भी राज्य स्तर पर सम्मिलित होंगे- उपाध्याय
x

एस के मिनोचा, मनेंद्रगढ़। MCB नवगठित एमसीबी जिले के इको क्लब छात्र प्रतिभागी राज्य स्तरीय इको क्लब चयन प्रतियोगिता एवं दो दिवसीय ईको बाल मेले में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित स्टेट लेवल के इस कार्यक्रम में कोरिया जिले के सर्वश्रेष्ठ इको क्लब भी सम्मिलित होंगे। राष्ट्रीय हरित वाहिनी से जुड़े इको …

एस के मिनोचा, मनेंद्रगढ़। MCB नवगठित एमसीबी जिले के इको क्लब छात्र प्रतिभागी राज्य स्तरीय इको क्लब चयन प्रतियोगिता एवं दो दिवसीय ईको बाल मेले में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित स्टेट लेवल के इस कार्यक्रम में कोरिया जिले के सर्वश्रेष्ठ इको क्लब भी सम्मिलित होंगे।

राष्ट्रीय हरित वाहिनी से जुड़े इको क्लब के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय ने राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ इको क्लब चयन प्रतियोगिता एवं इको बाल मेला के संबंध में जानकारी देते हुए विस्तार से बताया कि 11 एवं 12 अक्टूबर को अटल नगर रायपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले में स्थापित स्कूली इको क्लब में से तीन सर्वश्रेष्ठ इको क्लब का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा ।

इको क्लब की वर्ष भर की समग्र गतिविधियों के आधार पर इको क्लब का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ इको क्लब में से प्रत्येक इको क्लब को 3 वर्गों में बांट कर प्रत्येक वर्ग से एक-एक छात्र, छात्रा का चयन राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा ।

Read More : MCB : चिरमिरी में बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल को जिला चिकित्सालय बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ, CM भूपेश बघेल ने MCB नवीन जिले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को दी थी सौगात

राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ इको क्लब को प्रथम पुरस्कार के रुप में 15000 ,द्वितीय पुरस्कार ₹10000 , तृतीय पुरस्कार 7500, एवं 5 सांत्वना पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के चयन हेतु प्रत्येक इको क्लब को अपनी उपलब्धियों, कार्यकलापों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में रायपुर में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष 10 मिनट का एक प्रस्तुतीकरण भी देना होगा।

राज्य स्तर पर प्रत्येक इको क्लब द्वारा एक स्टाल भी लगाया जाएगा जिसमें उनकी गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ इको क्लब प्रतियोगिता में स्टाल में प्रदर्शित गतिविधियों एवं उपलब्धियों को भी शामिल किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रतिभागियों के मध्य भाषण, इन दी स्पॉट पेंटिंग, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसका विषय" सिंगल यूज़ प्लास्टिक" के दुष्प्रभाव एवं उसका विकल्प " होगा।

राज्य स्तर पर प्रतिभागियों को आने-जाने का न्यूनतम किराया छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी एवं इको क्लब के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय के मोबाइल नंबर 93000 9 1563 से संपर्क किया जा सकता है।

Next Story