- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CGPSC Peon Exam 2022 :...
CGPSC Peon Exam 2022 : 25 सितम्बर को होगी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भृत परीक्षा, नोडल अधिकारी नियुक्त…
रायपुर। CGPSC Peon Exam 2022 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भृत्य परीक्षा 25 सितंबर को एक पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा। Read More : CGPSC Recruitment : आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर के इतने पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 1,77,500 रुपए …
रायपुर। CGPSC Peon Exam 2022 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भृत्य परीक्षा 25 सितंबर को एक पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा।
Read More : CGPSC Recruitment : आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर के इतने पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 1,77,500 रुपए तक की सेलरी, ऐसे करें अप्लाई
परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित किए जाने के लिए डिप्टी कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं केदार पटेल, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई थी।
वहीं आयोग ने सहायक अनुसंधान अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) इंटरव्यू का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए साक्षात्कार कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।