Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : हाइवा पर चढ़कर मेंटनेस कर रहा था चेक, करंट लगने से चालक हुआ घायल...

Rohit Banchhor
22 Sep 2022 1:56 PM GMT
CG News
x

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के मां शारदा क्रशर खदान में एक हाइवा चालक 11केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत मेें उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। Read More : CG News : तालाब में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में …

CG News

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के मां शारदा क्रशर खदान में एक हाइवा चालक 11केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत मेें उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : CG News : तालाब में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी…

बता दें कि चालक खिलावन सूर्यवंशी 25 वर्ष ग्राम पिसोद का रहने वाला था। वह मां शारदा क्रशर खदान में हाइवा वाहन चलाता है। बताया जाता है कि वो हाइवा को मेंटेनेंस के लिए चेक कर रहा था। हाइवा 11केवी विद्युत लाइन के नीचे खड़ा था। जब ड्राइवर ने उसके ट्रॉले को ऊपर उठाया, तो वो तार से टकराने लगा, इससे गाड़ी में भी करंट आने लगा।

Read More : CG News : महापौर एजाज ढेबर ने ली समीक्षा बैठक, जोन क्रंमाक-3 के सभी पार्षद रहे शामिल…

इसी दौरान जब ड्राइवर खिलावन सूर्यवंशी ने हाईवा के पार्ट को चेक करने के लिए छुआ, तो वो भी करंट की चपेट में आ गया। हाइवा चालक करीब 5 मिनट तक करंट आ रही गाड़ी में चिपका रहा। जैसे ही क्रशर खदान में काम कर रहे लोगों ने ये देखा, उन्होंने तुरंत बिजली बंद करवाई।

Read More : CG News : दंतैल हाथियों का झुंड वापस लौटा, किसानों को सता रहा फसल नुकसान का भय…

लेकिन तब तक हाइवा चालक बुरी तरह झुलस गया था। वो जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। सूचना पर मौके में पहुंची 108 एंबुलेंस उसे लेकर जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा आई। यहां उसे प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उपचार जारी है।

Next Story