Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Railway News : लोकल ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, मची अफरा तफरी का माहौल...

Rohit Banchhor
21 Sep 2022 11:28 AM GMT
Railway News
x

रायगढ़। Railway News जिले में बुधवार को रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में अचानक आग लग गई। मेमू ट्रेन रायगढ़ से छूटकर सुबह करीब 9 बजे खरसिया पहुंची थी। यहां ट्रेन रुकते ही कुछ लोगों ने इंजन के ऊपर धुआं उठते देखा। ये देखकर स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं रेलयात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच …

Railway News

रायगढ़। Railway News जिले में बुधवार को रायगढ़-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन में अचानक आग लग गई। मेमू ट्रेन रायगढ़ से छूटकर सुबह करीब 9 बजे खरसिया पहुंची थी। यहां ट्रेन रुकते ही कुछ लोगों ने इंजन के ऊपर धुआं उठते देखा। ये देखकर स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं रेलयात्रियों के बीच भी अफरातफरी मच गई।

Read More : Railway News : बिलासपुर से भिलाई लौट रही थी युवती, ट्रेन से गिरकर हुई मौत…

बता दे कि आग लगने की सूचना यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ को दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद खरसिया स्टेशन में ट्रेन को करीब एक घंटे तक रुकना पड़ा। रेलवे के एआरएम एम. एम. लाल ने बताया कि इंजन में खराबी के कारण आग लगी थी। खरसिया में आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन का इंजन बदल दिया गया है। इस घटना से कोई हताहत नहीं हुई।

Next Story