Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : नैला मेें हो रहा अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर प्रवेश द्वार का निर्माण, आकर्षण का केंद्र रहेगा स्वर्णकमल...

Rohit Banchhor
21 Sep 2022 9:31 AM GMT
CG News
x

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के नैला दुर्गोत्सव देश भर में मशहूर है। इस बार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। जहां स्वर्ण कमत में हीरे-मोती और रत्नों से जड़ित 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बताया जाता है कि दुर्गा …

CG News

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के नैला दुर्गोत्सव देश भर में मशहूर है। इस बार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर 110 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। जहां स्वर्ण कमत में हीरे-मोती और रत्नों से जड़ित 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे विशाल पंडाल में इस बार मुख्य आकर्षण स्वर्ण कमल होगा, जिसमें मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। वहीं उनके सिर पर चांदी की छत्र लगाई जाएगी। करीब 20 फीट व्यास वाले चांदी के छत्र के नीचे स्वर्ण कमल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी।

Read More : CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो की मौत, 4 घायल…

बता दें कि नैला स्टेशन में बनने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल एक से बढ़कर एक होती है। चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जड़ित प्रतिमा हो या 50, 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की मूर्ति। इस बार भी दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति ने दुर्गाेत्सव के लिए खास तैयारियां की हैं। यहां दुर्गा पूजा में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के राज्यों से भी लोग आते हैं।

Read More : CG News : महानदी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा सोने से तैयार स्वर्ण कमल में विराजमान होंगी। करीब 40 फीट व्यास वाला कमल का फूल बनेगा, जिसमें सोने की परत चढ़ेगी। 2 फीट व्यास वाला चांदी का छत्र तैयार हो रहा है। वहीं प्रवेश द्वार दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरह होगा, जिसकी ऊंचाई 110 और चौड़ाई 100 फीट रहेगी।

Read More : CG News : पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, नहीं भेजने पर चढ़ा हाईटेंशन टावर पर, देखें वीडियो…

मां के प्रतिमा के पास भगवान शिव का पूरा परिवार रहेगा
मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास इस बार भगवान शिव का पूरा परिवार रहेगा। भगवान श्री गणेश, कार्तिकेय, माता पार्वती और भगवान शंकर की 10-10 फीट ऊंची मूर्तियां स्थापित की जाएगी। इसके साथ पूरे डोम पंडाल में विशेष लाइटिंग प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Next Story