Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Sarva Pitru Amavasya 2022 : सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस तरीके से दे पितरों को विदाई, सदैव बनाये रखेंगे अपने कृपा...

Sharda Kachhi
20 Sep 2022 2:10 AM GMT
Sarva Pitru Amavasya 2022
x

नई दिल्ली, Sarva Pitru Amavasya 2022 : पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू हो चुका है. जो 25 सितंबर 2022 तक चलेगा. श्राद्ध पक्ष में पितृ धरती पर आकर अपने परिवारजनों को आशीर्वाद देते हैं, आश्विन माह की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाती है. यह श्राद्धपक्ष का आखिरी दिन होता है. जिन …

Sarva Pitru Amavasya 2022

नई दिल्ली, Sarva Pitru Amavasya 2022 : पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू हो चुका है. जो 25 सितंबर 2022 तक चलेगा. श्राद्ध पक्ष में पितृ धरती पर आकर अपने परिवारजनों को आशीर्वाद देते हैं, आश्विन माह की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाती है. यह श्राद्धपक्ष का आखिरी दिन होता है. जिन पितरों की मृत्यु की तिथि याद नहीं रहती है, उनका श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या के दिन ही किया जाता है. इस दिन श्राद्ध के लिए बनाए गए भोजन से पंचबलि अर्थात गाय, कुत्ते, कौए, चीटियों और देवों के लिए भोजन का अंश निकालकर उन्हें देना चाहिए. फिर किसी ब्राह्मण को घर पर निमंत्रित करें और उनसे भोजन करने और आशीर्वाद देने की प्रार्थना करें. इस साल सर्वपितृ अमावस्या 25 सितंबर को मनाई जाएगी.

READ MORE :महेंद्र सिंह धोनी के ex girlfriend का सामने आया तस्वीर, सोशल मीडिया पर बरपा रही कहर, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

अमावस्या पर ऐसे दें पितरों को विदाई

जो व्यक्ति पितृपक्ष के 15 दिनों तक तर्पण, श्राद्ध आदि नहीं कर पाते या जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद न हो, उन सभी पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण, दान आदि इसी अमावस्या को किया जाता है. सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों को शांति देने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना उत्तम माना जाता है.

Next Story