Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के जरिए महिलाओं को किया जा रहा जागरूक - डॉ किरणमयी नायक

naveen sahu
20 Sep 2022 12:05 PM GMT
CG : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के जरिए महिलाओं को किया जा रहा जागरूक - डॉ किरणमयी नायक
x

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक व महिला आयोग के सदस्य महिला उत्पीड़न के प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करने के लिए बीजापुर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने महिलाओं के प्रकरणों को सुना औऱ उनका बयान लिया साथ …

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक व महिला आयोग के सदस्य महिला उत्पीड़न के प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करने के लिए बीजापुर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने महिलाओं के प्रकरणों को सुना औऱ उनका बयान लिया साथ ही साथ अनावेदकगण का भी बयान दर्ज किया। किरणमयी नायक ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की राज्य की महिलाओं को घरेलु हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Read More : CG Crime : पराए मर्द के साथ प्रेमिका को देखा आपत्तिजनक हालत में, गुस्साएं प्रेमी ने हत्या कर शव को दफनाया, गिरफ्तार…

साथ ही शिकायत करने के लिए आगे आ रही महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाया जा रहा है। ताकि महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़े औऱ वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के साथ होने वाले अशोभनीय व्यवहार पर कार्रवाई करके महिलाओं को उत्पीड़न से बचाया जा रहा है। हर जिले में मानव तस्करी के रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर पर वर्कशाप की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा की बीजापुर जिले की सखी सेंटर का हमने कार्यालय देखा औऱ नवनिर्मित सी मार्ट को भी हमने देखा सी मार्ट पर हमने कुछ खरीददारी भी की बीजापुर जिले में हम पहली बार पहुंचे है। जिले में काफ़ी विकास हुआ है।

Read More : CG Crime : रिटायर्ड पुलिस के बेटे ने लड़की को फंसाया प्रेम जाल में, लाखों रूपए ऐंठकर दुष्कर्म के वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा जागरूक - महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरण मयी ने कहा की मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से राष्ट्रीय विविध जागरूकता पर बनी लघु फिल्मों को न्यायालय से अनुमति लेकर दिखाया जा रहा है।

इसमें मुख्य रूप से टोनही प्रताड़ना, भूर्णहत्या, नशामुक्ति, मानव तस्करी, पास्को एक्ट, घरेलु हिंसा, गुडटच, बेडटच, घरेलू हिंसा औऱ नशा, बालश्रम, नाबालिग विवाह जैसी फिल्मो को दिखाया जा रहा है। महिला आयोग ने हर जिले से डी एम एफ फण्ड से 10 लाख का फण्ड माँगा है जिससे यह रथ हर जिले में चले औऱ महिलाओं को जागरूक करें।

Next Story