Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : पराए मर्द के साथ प्रेमिका को देखा आपत्तिजनक हालत में, गुस्साएं प्रेमी ने हत्या कर शव को दफनाया, गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
20 Sep 2022 12:03 PM GMT
CG Crime
x

रायगढ़। CG Crime जिले के माझापारा स्थित घर के बाड़ी में दफन महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रेमी ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी, जिससे हत्या की है। …

CG Crime

रायगढ़। CG Crime जिले के माझापारा स्थित घर के बाड़ी में दफन महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रेमी ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है। उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी, जिससे हत्या की है।

Read More : CG Crime : रिटायर्ड पुलिस के बेटे ने लड़की को फंसाया प्रेम जाल में, लाखों रूपए ऐंठकर दुष्कर्म के वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार…

बता दें कि आरोपी अजय उर्फ खगेश्वर यादव को पुलिस के टीम ने जशपुर जिले के ग्राम लोटापानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका कांति यादव 45 वर्ष की किसी और युवक से भी संबंध थे। जिससे उसकी हत्या करने में उसे कोई पछतावा नहीं है। आरोपी ने बताया कि वे कांति यादव से बहुत प्यार करता था और उसके लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ चुका था, लेकिन कांति ने उसके साथ बेवफाई की थी।

Read More : CG Crime : प्यार मेें धोखा खाने के बाद सनकी प्रेमी ने किया प्रेमिका पर जानलेवा हमला, फरार…

आरोपी ने बताया कि अगस्त के महीने में अपनी दादी के निधन पर वो दशकर्म संस्कार में कुनकुरी गया था। उसने कांति को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, ऐसे में वो खुद ही अकेला चला गया। 14 अगस्त को जब वो वापस रायगढ़ लौटा, तो घर का दरवाजा खुला देख अंदर आ गया। अंदर उसकी प्रेमिका कांति यादव किसी पराए मर्द के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में मिली। आरोपी खगेश्वर ने कहा कि उसे देख वो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। उसने कहा कि वो उस आदमी को नहीं जानता।

Read More : CG Crime : फ्लिपकार्ट से सामान वापसी का झांसा देकर करते थे ठगी, झारखंड से तीन गिरफ्तार…

इधर जब उसने कांति से इस बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और उसने कांति को थप्पड़ मारे और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे दिन अपने घर के बाड़ी में गड्ढा किया और कांति की लाश दफन कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की पतासाजी कर रही थी।

Read More : CG Crime : 59 लाख की गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, फंड शाखा प्रभारी के साथ मिलकर दी वारदात को अंजाम…

वहीं पुलिस आरोपी के गांव लोटापानी स्थित घर पर नजर रखा हुआ था। वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी खगेश्वर आसपास के जंगल में ही छिपा बैठा है। इसके बाद पुलिस ने लोटापानी से लगे जंगल के एक मकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वो वहां बैठकर शराब पीता हुआ मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कुनकुरी से रायगढ़ लाया गया है।

Next Story