Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : पैसे देने से बचने बिजनेस पार्टनर ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर की हत्या, दो गिरफ्तार...

Rohit Banchhor
20 Sep 2022 3:39 PM GMT
CG Crime
x

दंतेवाड़ा। CG Crime एक माह पूर्व जिले के कारली पेट्रोल पंप के पास एक युवक की लाश मिली थी। जिसमें गीदम पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर जाचं में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने चौकानें वाला खुलासा किया है। बताया जाता है कि मृतक के बिजनेस पार्टनर ने पैसे देने से बचने …

CG Crime

दंतेवाड़ा। CG Crime एक माह पूर्व जिले के कारली पेट्रोल पंप के पास एक युवक की लाश मिली थी। जिसमें गीदम पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर जाचं में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने चौकानें वाला खुलासा किया है। बताया जाता है कि मृतक के बिजनेस पार्टनर ने पैसे देने से बचने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए एक्सीडेंट होना दिखाया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Crime : पुत्र ने की मां की हत्या, गमछा से गला घोंटकर दी वारदात को अंजाम, गिरफ्तार…

बता दें कि 22 अगस्त 2022 को पुलिस पेट्रोल पम्प के पास रात्रि 10.30 बजे सड़क हादसे में सुन्दर नामक व्यक्ति की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी। लेकिन जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कमलू कश्यप और मृतक सुन्दर कोर्राम दोनों मिलकर बैला, भैंसा खरीदी-बिक्री का धन्धा करते थे।

Read More : CG Crime : मोबाइल दुकानों में चोरी करने वाले चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, डेढ़ लाख का सामान जब्त…

आरोपी मास्टरमाइंड कमलू कश्यप का लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये का मृतक सुन्दर से उधारी थी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी मंजू कोर्राम ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन मृतक सुन्दर कोर्राम मोबाइल में बात करते हुए पत्नी मंजू कोर्राम को पैसे लेने कमलू बुला रहा है कहकर घर से निकला था और फिर काफी देर होने के बाद भी घर वापस नहीं आया तो मृतक सुन्दर को ढूढ़ने निकलने पर पुलिस पेट्रोल पम्प के पास ईमली झाड़ के नीचे सुन्दर की लाश पड़ी हुई थी।

Read More : CG Crime : पराए मर्द के साथ प्रेमिका को देखा आपत्तिजनक हालत में, गुस्साएं प्रेमी ने हत्या कर शव को दफनाया, गिरफ्तार…

जो कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा कुचला जाना प्रतीत हो रहा था। मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर घटना की बारीकी से जांच करने पर आरोपी कमलू राम कश्यप के दंतेवाड़ा में उपस्थित होने की सूचना मिली। आरोपी कमलू कश्यप से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी थी। लेकिन वह पुलिस को निरंतर गुमराह कर रहा था। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जो स्वीकार किया वह चौंकाने वाला था।

Read More : CG Crime : रिटायर्ड पुलिस के बेटे ने लड़की को फंसाया प्रेम जाल में, लाखों रूपए ऐंठकर दुष्कर्म के वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तार…

कमलू ने बताया कि मृतक सुन्दर कोर्राम के साथ मिलकर दोनों बैला, भैंसा खरीदी-बिक्री का काम करते थे। जिसका हिसाब-किताब स्वयं कमलूराम कश्यप रखता था। पिछले कुछ दिनों से बैला, भैंसा बिक्री की रकम कमलूराम कश्यप अकेले रखकर मृतक सुन्दर को नहीं दे रहा था। आरोपी कमलू कश्यप से लगभग एक लाख साठ हजार रुपये मृतक सुन्दर कोर्राम को लेना था, जिसे वह बार-बार मांग कर रहा था। आरोपी कमलू कश्यप उक्त रकम आज दूंगा, कल दूंगा कहकर सुन्दर को घुमा रहा था।

Read More : CG Crime : प्यार मेें धोखा खाने के बाद सनकी प्रेमी ने किया प्रेमिका पर जानलेवा हमला, फरार…

पैसे की मांग से परेशान होकर आरोपी कमलू कश्यप और उसका रिश्तेदार ड्रायवर दुर्गेश कड़ियाम ने मिलकर सुन्दर कोर्राम को जान से मारने की प्लानिंग की। प्लान के मुताबिक वाहन से कुचलकर मारने से किसी को शक नहीं होगा सोचकर दोनों ने किराये में बुकिंग का वाहन करने का प्लान बनाया और 22 अगस्त को वाहन चालक दुर्गेश कड़ियाम ने अपने दोस्त रोहित कश्यप से पिक-अप वाहन किराए पर ली। इसी वाहन से उसे कुचलकर मार डाला। मामले में पुलिस ने आरोपी कमलू कश्यप और दुर्गेश कड़ियाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story